Sat. Jul 27th, 2024
भारतीय भाषा उत्सवभारतीय भाषा उत्सव
शेयर करें

सन्दर्भ:

: केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान 30 सितंबर और एक अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले दो दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव और प्रौद्योगिकी तथा भारतीय भाषा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे।

शिखर सम्मेलन का उद्देश्य है:

: NEP-2020 के दृष्टिकोण के अनुरूप वर्तमान शिक्षा ईको-प्रणाली से भारतीय भाषाओं में निहित सहज अंतरण की सुविधा प्रदान करना।

भारतीय भाषा उत्सव और प्रौद्योगिकी के बारें में:

: भारत सरकार ने प्रसिद्ध तमिल कवि और स्वतंत्रता सेनानी महाकवि चिन्नास्वामी सुब्रमण्यम भारती के जन्मदिन (11 दिसंबर) को भारतीय भाषा दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव किया है।
: भारतीय भाषा उत्सव के अंग के रूप में आयोजित इस शिखर सम्मेलन में तीन महत्वपूर्ण विषयगत सत्र शामिल होंगे-
1- भारतीय भाषाओं के लिए प्रौद्योगिकी,
2- भारतीय भाषाओं में प्रौद्योगिकी, और
3- भारतीय भाषाओं के माध्यम से प्रौद्योगिकी।
: ये विषय भारतीय भाषा को बढ़ावा देने में प्रौद्योगिकी के एकीकरण पर जोर देंगे, जिसमें शिक्षण, प्रशिक्षण, परीक्षा और शैक्षिक सामग्री के अनुवाद में इसकी भूमिका शामिल है।
: शिखर सम्मेलन के दौरान, “भारतीय भाषाओं के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना”, “ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर स्थानीयकरण”, “सर्च इंजन स्थानीयकरण” और अन्य विषयों पर व्यापक चर्चा होगी।
: भारतीय भाषा प्रौद्योगिकी उत्पादों, उद्योगों, सरकारी संगठनों और स्टार्ट-अप द्वारा इसके अनुप्रयोगों को प्रदर्शित करने के लिए एक सार्वजनिक मंडप भी स्थापित किया जाएगा।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *