Sat. Jul 27th, 2024
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2022भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2022 Photo@IFFI
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2022 अर्थात IFFI-2022 के प्रमुख खंड इंडियन पैनोरमा के लिए आज 25 फीचर फिल्मों और 20 नॉन-फीचर फिल्मों के चयन की घोषणा की गई है।

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2022:

: 53वें इफ्फी महोत्सव में इन चयनित फिल्मो को प्रदर्शित किया जाएगा।
: इसका आयोजन गोवा में 20 से 28 नवंबर, 2022 तक किया जाएगा।
: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम द्वारा आयोजित किया जाता है।
: भारतीय पैनोरमा का उद्देश्य इसके तय नियमों में वर्णित शर्तों और प्रक्रिया के अनुसार सिनेमाई, विषयगत और सौंदर्यगत उत्कृष्टता वाली फीचर और नॉन-फीचर फिल्मों का चयन करना है।
: भारतीय पैनोरमा के लिए फिल्मों का चुनाव तमाम भारत के सिनेमा जगत की प्रख्यात हस्तियों द्वारा किया जाता है।
: फीचर फिल्मों के लिए कुल 12 जूरी सदस्य होते हैं और नॉन-फीचर फिल्मों के लिए 6 जूरी सदस्य होते हैं जिनका नेतृत्व संबंधित जूरी के अध्यक्ष करते हैं।
: भारत की 354 क्वालिफाई करने वाली समकालीन फीचर फिल्मों के विशाल समूह में केवल 25 फिल्मों का ही चुनाव किया गया है,जबकि 242 क्वालिफाई करने वाली नॉन-फीचर फिल्मों में से केवल 20 का ही चयन किया गया है।
: ओपनिंग भारतीय फीचर फिल्म होगी ‘हदीनेलेंटु’.
: ओपनिंग भारतीय नॉन-फीचर फिल्म होगी ‘द शो मस्ट गो ऑन’

भारतीय पैनोरमा:

: इसकी शुरुआत सिनेमा कला की मदद से भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत के साथ-साथ भारतीय फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए इफ्फी अंब्रैला के हिस्से के तौर पर 1978 में किया गया था।
: अपनी स्थापना के बाद से, भारतीय पैनोरमा वर्ष की सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्मों को प्रदर्शित करने के लिए पूरी तरह से समर्पित रहा है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *