Sat. Jul 27th, 2024
शेयर करें

बढ़े चलो (Badhe Chalo Movement) आंदोलन की शुरुआत
बढ़े चलो (Badhe Chalo Movement) आंदोलन की शुरुआत
Photo:Twitter

सन्दर्भ:

:संस्कृति मंत्रालय ने अमृत महोत्सव से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए Badhe Chalo Movement नाम से युवाओं पर केन्द्रित प्रेरणात्‍‍मक कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है,ताकि देश के युवाओं से जुड़ने और उनमें देशभक्ति की गहरी भावना पैदा किया जा सके।

इसका उद्देश्‍‍य है:

:देश के युवाओं को आगे आने और हमारे लोकतंत्र की सच्ची भावना को आत्मसात करने तथा भारत की आजादी के 75 साल पूरे जोश के साथ मनाने के लिए उन्‍‍हें प्रोत्साहित करना।

Badhe Chalo Movement प्रमुख तथ्य:

:देश भर के युवाओं और लोगों को एक मंच पर जोड़ने और एक मंच पर लाने के लिए, Badhe Chalo Movement की विशेषता फ्लैश डांस हैं, जहां नर्तक विशेष रूप से तैयार किए गए ‘युवा गान’ पर प्रस्‍‍तुति देंगे।
:आधुनिक और युवाओं को प्रेरणा देने वाले इस कार्यक्रम की विशेषता पूरे भारत के 75 शहरों में प्रमुख स्थानों पर होने वाला फ्लैश डांस होगा।
:संगीत और पैरों की थाप के साथ बनाए गए गान को विशेष रूप से लिखा गया और ‘बढ़े चलो’ की विषय वस्‍‍तु पर तैयार किया गया है।
:यह सभी को आगे आने और अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करता है।
:इन फ्लैश डांस के माध्यम से मंत्रालय का उद्देश्य मनोरंजक और उत्साही तरीके से अमृत महोत्सव के संदेश और भावना लोगों को फैलाना है।
:बढ़े चलो 5 अगस्त से 11 अगस्त, 2022 तक हर दिन 10 शहरों में आयोजित किया जा रहा है।
:बढ़े चलो ने आज राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश में कानपुर स्थित केशव वाटिकादस सहित 10 स्थानों से शुरुआत की है।
:इन कार्यक्रमों का समापन 12 अगस्त, 2022 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक ग्रैंड फिनाले के साथ होगा।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *