Fri. Apr 19th, 2024
शेयर करें

BRICS Business Forum 2022 Me PM Ka Sambodhan
ब्रिक्स बिजनेस फोरम-2022 का उद्घाटन
Photo:Twitter

सन्दर्भ-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित किए।

प्रमुख तथ्य:

:इस सम्मेलन का आयोजन डिजिटल रूप में किया जा रहा है।
:चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आमंत्रण पर पीएम मोदी 23 और 24 जून को पांच देशों के समूह ब्रिक्स के बिजनेस फोरम में शामिल होंगे।
:भारत की सफलता इनोवेशन और स्टार्टअप के साथ प्रौद्योगिकी के नेतृत्व से जुड़े विकास पर आधारित है।
:महामारी से उत्पन्न आर्थिक समस्याओं से निपटने के लिए भारत में ‘Reform, Perform and Transform‘ का मंत्र अपनाया गया है।
:उभरते हुए ‘New India’ में हर sector में transformative बदलाव हो रहे हैं।
:भारत की वर्तमान economic recovery का एक प्रमुख स्तम्भ technology-led growth है।
:इस साल,भारत 7.5% वृद्धि की आशा कर रहे हैं, जो भारत को तीव्र विकसित प्रमुख अर्थव्यवस्था बनाता है।
:इसका असर वर्ष 2025 तक देखने को मिलेगा, जब भारतीय डिजिटल इकोनॉमी की वैल्यू एक ट्रिलियन डालर तक पहुंच जाएगी।
:भारत में इनोवेशन के लिए विश्व में सबसे उत्तम पारिस्थितिकी तंत्र है,जो भारतीय स्टार्टअप्स की बढ़ती संख्या को दिखता है।
:भारत के 70,000 से अधिक स्टार्टअप्स में 100 से अधिक यूनिकॉर्न हैं, और इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है।
:भारत ने Ease of doing business सुधारने के लिए अनेकों प्रयास जारी रखे।
:सरकारी पॉलिसीस और प्रोसिजर्स में अधिक पारदर्शिता और स्थिरता लाने के लिए बड़े पैमाने पर काम हो रहा है।
:भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर में व्यापक सुधारा,और विस्तार हेतु एक नेशनल मास्टर प्लान बनाया है।
:National Infrastructure Pipeline के तहत 1.5 ट्रिलियन डॉलर के निवेश के अवसर हैं।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *