Sat. Jul 27th, 2024
बोंगोसागर-23बोंगोसागर-23
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारतीय नौसेना और बांग्लादेश नौसेना के बीच द्विपक्षीय अभ्यास बोंगोसागर-23 (BONGOSAGAR-23) का आयोजन किया गया।

बोंगोसागर-23 के बारें में:

: यह द्विपक्षीय अभ्यास भारतीय नौसेना और बांग्लादेश नौसेना के बीच कॉर्डिनेटेड पेट्रोल- (समन्वित गश्ती-कॉरपेट) है।
: इस अभ्यास का यह 5वां संस्करण 07 से 09 नवंबर 2023 तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में संचालित किया गया।
: दोनों देशों की नौसेनाओं ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के आसपास संयुक्त गश्त की और बाद में इंटरऑपरेबिलिटी (अंतरसंचालनीयता) बढ़ाने के लिए समुद्री अभ्यास भी किया।
: भारतीय नौसेना के जहाज कुठार, किल्टान और समुद्री गश्ती विमान (MPA) डोर्नियर ने अभ्यास में भाग लिया।
: जबकि बांग्लादेश नौसेना के जहाज अबू बक्र, अबू उबैदा और एमपीए ने अभ्यास में भाग लिया।
: अभ्यास के दौरान जहाजों ने कम्युनिकेशन ड्रिल, सरफेस गन-शूट, सामरिक युद्धाभ्यास तथा अन्य अभ्यास किए जो स्टीम पास्ट के साथ समाप्त हुए।
: कॉरपेट-23 में दोनों नौसेनाओं के बीच पहला मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभ्यास भी हुआ।
: दोनों नौसेनाओं के बीच नियमित द्विपक्षीय अभ्यास तथा समन्वित गश्ती ने आपसी समझ और सहयोग को मजबूत किया है।
: INS कुठार एक स्वदेश निर्मित गाइडेड-मिसाइल कार्वेट है, जबकि INS किल्टान एक स्वदेश निर्मित पनडुब्बी रोधी कार्वेट है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *