Sat. Apr 20th, 2024
शेयर करें

संयुक्त अभ्यास वज्र प्रहार- 2022
संयुक्त अभ्यास वज्र प्रहार- 2022
Photo@PIB

सन्दर्भ:

:भारत- अमेरिका के विशेष बल संयुक्त अभ्यास वज्र प्रहार- 2022 का 28 अगस्त, 2022 को हिमाचल प्रदेश के बकलोह में संपन्न हुआ।

वज्र प्रहार- 2022 प्रमुख तथ्य:

:इस अभ्यास का यह 13वां संस्करण था।
:इस वार्षिक अभ्यास का आयोजन बारी-बारी से भारत और अमेरिका में किया जाता है।
:इसके 12वें संस्करण को अक्टूबर, 2021 में अमेरिका के वाशिंगटन स्थित जॉइंट बेस लुईस मैक कॉर्ड में आयोजित किया गया था।
:इस 21 दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण ने दोनों देशों के विशेष बलों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत एक संयुक्त वातावरण में हवाई परिचालन,विशेष संचालन और आतंकवाद विरोधी अभियानों में प्रशिक्षित करने का अवसर प्रदान किया।
:इस अभ्यास को दो चरणों में आयोजित किया गया।
:पहले चरण में युद्ध अनुकूलन और सामरिक स्तर के विशेष मिशन प्रशिक्षण अभ्यास शामिल थे।
:दूसरे चरण के तहत पहले चरण में दोनों दलों द्वारा प्राप्त प्रशिक्षण के 48 घंटे के सत्यापन को शामिल किया गया था।
:अमेरिकी विशेष बलों के साथ वज्र प्रहार अभ्यास मौजूदा वैश्विक स्थिति की पृष्ठभूमि में दोनों राष्ट्रों के सामने आने वाली सुरक्षा चुनौतियों को लेकर महत्वपूर्ण है।
:इस संयुक्त सैन्य अभ्यास ने भारत व अमेरिका के विशेष बलों के बीच मित्रता के पारंपरिक संबंध के साथ-साथ आपसी द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और अधिक मजबूत किया है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *