Sat. Jul 27th, 2024
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2023 - NEWप्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2023 - NEW Photo@PBDONLINE
शेयर करें

सन्दर्भ:

: 17वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2023 का आयोजन।

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2023 का विषय है:

: “प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति में विश्वसनीय भागीदार”।

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2023:

: इसका आयोजन 08-10 जनवरी 2023 तक इंदौर (एमपी) में किया जा रहा है।
: 17वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन (PBD) मध्य प्रदेश सरकार के साथ साझेदारी में किया जाएगा।
: यह विदेशों में रहने वाले भारतीयों के साथ जुड़ने और सम्‍पर्क स्‍थापित करने तथा प्रवासी भा‍रतीयों को एक-दूसरे के साथ बातचीत करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।
: प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) सम्मेलन भारत सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है।
: प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2023 के तीन खंड होंगे।
: 08 जनवरी 2023 को, युवा प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के साथ साझेदारी में होगा।
: युवा प्रवासी भारतीय दिवस पर ऑस्ट्रेलिया की सांसद महामहिम सुश्री ज़नेटा मैस्करेनहास सम्‍मानीय अतिथि होंगी।
: 09 जनवरी 2023 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी पीबीडी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
: गुयाना सहकारी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मोहम्मद इरफ़ान अली मुख्य अतिथि होंगे
: जबकि सूरीनाम गणराज्य के माननीय राष्ट्रपति महामहिम श्री चंद्रिकाप्रसाद संतोखी विशेष सम्मानित अतिथि के रूप में सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे।
: एक स्मारक डाक टिकट ‘सुरक्षित जाएं, प्रशिक्षित जाएं’ जारी किया जाएगा जो सुरक्षित, कानूनी, व्यवस्थित और कुशल प्रवासन के महत्व को रेखांकित करेगा।
: भारत की स्वतंत्रता में हमारे प्रवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को उजागर करने के लिए प्रधानमंत्री “आजादी का अमृत महोत्सव” – “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासी भारतीयों का योगदान” विषय पर पहली बार डिजिटल प्रवासी भारतीय दिवस प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे।
: G20 की भारत की वर्तमान अध्यक्षता के मद्देनजर, 09 जनवरी को एक विशेष टाउन हॉल भी आयोजित किया जाएगा।
: माननीय राष्ट्रपति जी, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 10 जनवरी 2023 को, समापन सत्र की अध्यक्षता के साथ प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगी।
: अंतिम प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन महामारी के दौरान 2021 में वर्चुअल रूप से किया गया था।

: PBD सम्‍मेलन में पांच विषयगत पूर्ण सत्र होंगे-
: पहला पूर्ण सत्र- ‘नवाचारों और नई प्रौद्योगिकियों में प्रवासी युवाओं की भूमिका’ पर होगा।
: दूसरा पूर्ण सत्र- अमृत काल में भारतीय हेल्थकेयर इको-सिस्टम को बढ़ावा देने में प्रवासी भारतीयों की भूमिका: विजन @ 2047′
: तीसरा पूर्ण सत्र- ‘भारत की नरम शक्ति का लाभ उठाना – शिल्प, व्यंजन और रचनात्मकता के माध्यम से सद्भावना’ पर होगा।
: चौथा पूर्ण सत्र- ‘भारतीय कार्यबल की वैश्विक गतिशीलता को सक्षम करना – भारतीय डायस्पोरा की भूमिका’ पर होगा।
: पांचवा पूर्ण सत्र- ‘राष्ट्र निर्माण के लिए एक समावेशी दृष्टिकोण की दिशा में प्रवासी उद्यमियों की क्षमता का दोहन’ पर होगा।

: इन सभी पूर्ण सत्रों में प्रख्यात प्रवासी विशेषज्ञों को आमंत्रित कर पैनल चर्चा भी की जाएगी।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *