Wed. Apr 17th, 2024
जीएमएस-2022 का आयोजनजीएमएस-2022 का आयोजन Photo@Twitter
शेयर करें

सन्दर्भ:

: गोवा समुद्री संगोष्ठी (जीएमएस-2022) का चौथा संस्करण गोवा में नौसेना युद्ध कॉलेज (NWC) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

जीएमएस-2022 का विषय/थीम है:

: “हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा चुनौतियां: सामान्य समुद्री प्राथमिकताओं को सहयोगात्मक शमन ढांचे में परिवर्तित करना”

जीएमएस-2022:

: इसका आयोजन 31 अक्टूबर से 01 नवंबर 2022 तक किया जाएगा।
: इस संगोष्ठी का आयोजन एनडब्ल्यूसी, गोवा द्वारा द्विवार्षिक रूप से किया जाता है।
: अब तक इस कार्यक्रम के तीन संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं।
: जीएमएस, वर्ष 2016 में भारतीय नौसेना द्वारा संकल्पित और स्थापित किया गया।
: यह भारत और हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) के प्रमुख समुद्री देशों के बीच सहयोगात्मक सोच, सहयोग और आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिए एक मंच है।
: जीएमएस, आईओआर के 21वीं सदी के रणनीतिक परिदृश्य का फोकस बनने के साथ, समुद्री क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा के लिए नीतियों, रणनीतियों और कार्यान्वयन तंत्र को विकसित करने के लिए हितधारकों को एक साथ लाने में एक रचनात्मक भूमिका निभाती है।
: इसके विषय का अर्थ है हमारे क्षेत्र की समृद्धि हिंद महासागर क्षेत्र के सभी देशों के साथ जुड़ी हुई है, जो प्रधानमंत्री द्वारा प्रतिपादित समुद्री सुरक्षा के पांच सिद्धांतों पर आधारित है।
: इस संगोष्ठी का उद्घाटन नेवल वॉर कॉलेज के कमांडेंट रियर एडमिरल राजेश धनखड़ द्वारा किया जाएगा।
: इस संगोष्ठी के प्रतिभागियों में कैप्टेन/ नौसेनाओं से कमांडर या समकक्ष रैंक के अधिकारी/ भारत के अलावा मित्र देशों जैसे सिंगापुर, श्रीलंका, बांग्लादेश, कोमोरोस, इंडोनेशिया, मेडागास्कर, मलेशिया, मालदीव, मॉरीशस, म्यांमार, सेशेल्स, और थाईलैंड से सामुद्रिक बल शामिल हैं ।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *