Sat. Jul 27th, 2024
पुस्तकालय महोत्सवपुस्तकालय महोत्सव Photo@twitter
शेयर करें

सन्दर्भ:

: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 5 अगस्त, 2023 को नई दिल्ली में ‘पुस्तकालय महोत्सव’ (FESTIVAL OF LIBRARIES) का उद्घाटन किया।

इसका उद्देश्य है:

: पुस्तकालयों के विकास और डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना तथा पढ़ने की संस्कृति को विकसित करना।

पुस्तकालय महोत्सव के बारें में:

: यह महोत्सव, संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
: पुस्तकालयों का विकास तथा समाज और संस्कृति का विकास आपस में जुड़े होते हैं।
: यह सभ्यताओं की प्रगति का पैमाना भी होता है।
: यह किसी देश या समाज की सामूहिक चेतना और बुद्धिमत्ता का प्रतीक माना गया है।
: इस हेतु सदियों से गायब दुर्लभ पुस्तकों और पांडुलिपियों को वापस लाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
: अब पांडुलिपियों के संरक्षण और पुस्तकालयों के आधुनिकीकरण तथा डिजिटलीकरण के प्रयास बहुत महत्वपूर्ण हैं।
: एक राष्ट्र, एक डिजिटल लाइब्रेरी’ के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत की राष्ट्रीय वर्चुअल लाइब्रेरी विकसित की जा रही है।
: इस तरह राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन की सफलता से पुस्तकालयों से जुड़ने और किताबें पढ़ने की संस्कृति मजबूत होगी।
: भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रयासों में ‘culture of reading’ अर्थात ‘स्वाध्याय की संस्कृति को प्रोत्साहित करने का यह प्रयास बहुत उपयोगी सिद्ध होगा।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *