Sat. Jul 27th, 2024
पात मित्रो मोबाइल ऐपपात मित्रो मोबाइल ऐप
शेयर करें

सन्दर्भ:

: कपड़ा मंत्रालय ने हाल ही में जूट किसानों को MSP और कृषि विज्ञान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए “पात मित्रो” (PAAT-MITRO) मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है।

इसका उद्देश्य है:

: जूट किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और कृषि विज्ञान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना।

पात मित्रो के बारें में:

: यह जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (JCI) द्वारा विकसित एक मोबाइल एप्लिकेशन है।
: यह छह भाषाओं में उपलब्ध है।
: उपयोगकर्ताओं को सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।
: नवीनतम कृषि पद्धतियों और MSP के अलावा, जूट ग्रेडेशन पैरामीटर्स, किसान-केंद्रित योजनाएं जैसे ‘Jute-ICARE’ मौसम पूर्वानुमान, JCI के खरीद केंद्रों के स्थान और खरीद नीतियां भी ऐप में उपलब्ध कराई गई हैं।
: किसान MSP ऑपरेशन के तहत JCI को बेचे गए कच्चे जूट के लिए अपने भुगतान की स्थिति को भी ट्रैक कर सकेंगे।
: उनके प्रश्नों के लिए चैटबॉट जैसी नवीनतम प्रौद्योगिकी सुविधाएँ शामिल हैं।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *