Sat. Jul 27th, 2024
राष्ट्रीय कोयला सम्मेलन और प्रदर्शनी - 2022राष्ट्रीय कोयला सम्मेलन और प्रदर्शनी - 2022 Photo@Twitter
शेयर करें

सन्दर्भ:

: कोयला मंत्रालय के संरक्षण में, वर्ल्ड माइनिंग कांग्रेस की भारतीय राष्ट्रीय समिति पर पहली बार राष्ट्रीय कोयला सम्मेलन और प्रदर्शनी – 2022 का आयोजन करेगी।

इसका विषय है:

: “भारतीय कोयला क्षेत्र-आत्मनिर्भर भारत के लिए सतत खनन”

राष्ट्रीय कोयला सम्मेलन और प्रदर्शनी – 2022:

: इसका आयोजन 16 और 17 अक्टूबर, 2022 को नई दिल्ली में किया जाएगा।
: यह दो-दिवसीय कार्यक्रम नीति निर्माताओं, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की खनन कंपनियों, अनुसंधानकर्ताओं, शिक्षाविदों और अन्य हितधारकों को एक उपयुक्त मंच प्रदान करेगा।
: इससे भारतीय कोयला क्षेत्र और आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय मिशन के बीच तालमेल कायम करने के लिए आवश्यक रोड मैप तैयार किया जा सके।
: कॉन्क्लेव के फोकस के तीन प्रमुख विषय हैं-
1-बिजली क्षेत्र में ईंधन की आत्मनिर्भरता।
2 – इस्पात तैयार करने में कोयले की आत्मनिर्भरता।
3 – प्रौद्योगिकी एवं निरंतरता।
: कोयला, खान, बिजली, इस्पात, नीति आयोग, आपदा प्रबंधन मंत्रालयों के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा, खनन इंजीनियरिंग क्षेत्र के लगभग 150 छात्रों को कोयला खनन कंपनियों के सम्मेलन में भाग लेने की संभावना है।
: प्रदर्शनी में प्रौद्योगिकी, सतत विकास, आईटी पहल, खनन सुरक्षा में सर्वोत्तम प्रथाओं आदि के लिए कोयला खनन क्षेत्र की पहल का प्रदर्शन किया जाएगा।
: भारतीय कोयला खनन क्षेत्र द्वारा उपयोग की जाने वाली नवीनतम तकनीक और आईटी-सक्षम उपकरण भी प्रदर्शित होंगे।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *