Sat. Jul 27th, 2024
शेयर करें

PMMSY योजना
PMMSY योजना
Photo@Twitter

सन्दर्भ:

:हाल ही में, PMMSY योजना अर्थात प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की दूसरी वर्षगांठ मनाई गई है, इसे 2020 में शुरू किया गया था।

PMMSY योजना का उद्देश्य क्या है:

:भारत में मत्स्य पालन क्षेत्र के सतत और जिम्मेदार विकास के माध्यम से एक नीली क्रांति लाना।

इसका दृष्टिकोण क्या है:

‘क्लस्टर या क्षेत्र आधारित दृष्टिकोण’ और कई नए हस्तक्षेप जैसे मछली पकड़ने के पोत बीमा, लवणीय / क्षारीय क्षेत्रों में जलीय कृषि, सागर मित्र, एफएफपीओ, न्यूक्लियस प्रजनन केंद्र, आदि।

PMMSY योजना मुख्य लक्ष्य:

:मछुआरों और मछली किसानों की आय को दोगुनी करना
:2024-25 तक मछली उत्पादन में 70 लाख टन अतिरिक्त वृद्धि करना।
:2024-25 तक मत्स्य निर्यात आय बढ़ाकर 1,00,000 करोड़ रुपये करें।
:फसल के बाद के नुकसान को 20-25% से घटाकर लगभग 10% करन।
:मत्स्य पालन क्षेत्र और संबद्ध गतिविधियों में अतिरिक्त 55 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभकारी रोजगार के अवसर पैदा करना।
: और इसकी उपलब्धि अभी तक ये है कि मछली उत्पादन और निर्यात में अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है जिसमे अंतर्देशीय मत्स्य पालन का 74% से अधिक और समुद्री द्वारा 26% से अधिक योगदान दिया गया है।
:ज्ञात हो कि भारत दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश है,2021 में वैश्विक उत्पादन का 7.5% से अधिक का उत्पादन किया है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *