
Photo@PIB
सन्दर्भ:
:भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित Jimex 2022 (जापान इंडिया मैरीटाइम एक्सरसाइज 2022) बंगाल की खाड़ी में शुरू हुआ।
Jimex 2022 प्रमुख तथ्य:
:छठा संस्करण 11 सितंबर 2022 को आरम्भ हुआ।
:Jimex 2022 में दो चरण शामिल हैं– समुद्र में अभ्यास और विशाखापत्तनम में बंदरगाह चरण।
:यह संस्करण जिमेक्स की 10वीं वर्षगांठ का प्रतीक है, जो 2012 में जापान में शुरू हुआ था।
:भारतीय नौसेना के जहाजों ने जेएमएसडीएफ के जहाजों इज़ुमो, एक हेलीकॉप्टर कैरियर, और ताकानामी, एक गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रोयर का बंगाल की खाड़ी में आगमन पर स्वागत किया।
:भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व तीन स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित वॉरशिप द्वारा किया जा रहा है।
:ये हैं बहुउद्देश्यीय स्टील्थ फ्रिगेट ‘सह्याद्रि‘ और पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘कदमत‘ और ‘कवरत्ती‘।
:इसके अलावा इस अभ्यास में, गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रोयर रणविजय, फ्लीट टैंकर ज्योति, अपतटीय गश्ती पोत सुकन्या,पनडुब्बी, MIG29के लड़ाकू विमान, लंबी दूरी की समुद्री गश्ती विमान और जहाज से चलने वाले हेलीकॉप्टर भी भाग ले रहे हैं।
:जिमेक्स 2022 सतह, उप-सतह और वायु डोमेन में जटिल अभ्यासों के माध्यम से दोनों देशों के समुद्री बलों के बीच मौजूद उच्च स्तर की अंतःक्रियाशीलता को मजबूत करने का प्रयास करता है।
:भारतीय नौसेना के जहाजों का नेतृत्व आर एडम संजय भल्ला, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट और जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) के जहाजों का नेतृत्व आर एडम हिरता तोशीयुकी, कमांडर एस्कॉर्ट फ्लोटिला फोर और द्वारा किया जा रहा है।