Sat. Jul 27th, 2024
दिव्य कला मेला 2023दिव्य कला मेला 2023 Photo@X
शेयर करें

सन्दर्भ:

: दिव्यांग उद्यमियों को सशक्त बनाने के प्रयासों को जारी रखने के लिए दिव्य कला मेला (Divya Kala Mela 2023) का आयोजन बेंगलुरु, कर्नाटक में किया जाएगा।

दिव्य कला मेला 2023 के बारें में:

: इसका आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2023 तक किया जाएगा।
: दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नियमित रूप से देश भर के दिव्यांग उद्यमियों/कारीगरों के उत्पादों और शिल्प कौशल को प्रदर्शित करने वाले अद्वितीय कार्यक्रम दिव्य कला मेला का आयोजन करता है।
: इसमें लगभग 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 100 दिव्यांग कारीगर/कलाकार और उद्यमी बेंगलुरु में अपने उत्पाद और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
: यह सभी के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ अपनाने का एक अवसर होगा और दिव्यांग कारीगरों द्वारा उनके अति दृढ़ संकल्प के साथ बनाए गए उत्पादों को देखा/खरीदा जा सकता है।
: 10 दिवसीय इस ‘दिव्य कला मेला’, बेंगलुरु, कर्नाटक में सुबह 10.00 बजे से रात 10.00 बजे तक खुला रहेगा और इसमें दिव्यांगजन कलाकारों और प्रसिद्ध पेशेवरों के प्रदर्शन सहित कई सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी आयोजित होंगी।
: दिव्य कला मेला दिव्यांगजनों के उत्पादों और कौशल के विपणन और प्रदर्शन के लिए एक बड़ा मंच प्रस्तुत करता है।
: दिव्य कला मेला, बेंगलुरु 2022 से शुरू होने वाली श्रृंखला में नौवां मेला है-
: इनमें शामिल हैं –
1- दिल्ली, दिसंबर 2022,
2- मुंबई, फरवरी 2023,
3- भोपाल, मार्च 2023,
4- गुवाहाटी, मई 2023
5- इंदौर , जून 2023
6- जयपुर 29 जून से 5 जुलाई 2023
7- वाराणसी, 15 से 24 सितंबर, 2023
8- सिकंदराबाद, हैदराबाद 6 से 15 अक्टूबर 2023

9- बेंगलुरु, कर्नाटक 27 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2023।
: विभाग के पास इस अवधारणा को बढ़ावा देने के लिए व्यापक योजनाएँ हैं, जिसके हिस्से के रूप में देश भर में ‘दिव्य कला मेला’ का आयोजन किया जा रहा है।
: 2023-2024 के दौरान यह कार्यक्रम 12 शहरों में आयोजित किया जाएगा।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *