Sat. Jul 27th, 2024
शेयर करें

Draupadi Murmu Bani Desh Ki 15th Rashtrapati
देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित हुईं द्रौपदी मुर्मू,(Draupadi Murmu)

सन्दर्भ:

:राजग उम्मीदवार Draupadi Murmu (द्रौपदी मुर्मू) ने स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होकर इतिहास रच दिया है.उन्होंने संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया।

प्रमुख तथ्य:

:द्रौपदी मुर्मू को कुल 64% मत मिले।
:विपक्ष के करीब 17 सांसदों के अलावा बड़ी संख्या में विधायकों ने भी राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में क्रास वोटिंग की थी।
:4,754 सांसदों एवं विधायकों ने वोट डाले,इनमे से 53 वोट अमान्य पाए गए।
:द्रौपदी मुर्मू को 6,76,803 वोट मिले,यह कुल मतों का 64% है।
:विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को कुल 3,80,177 मत मिले
:देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई को शीर्ष संवैधानिक पद संभालेंगी द्रौपदी मुर्मू।
:पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के बाद देश की दूसरी राष्ट्रपति चुनी गयी है द्रौपदी मुर्मू।
:भारत का राष्ट्रपति राष्ट्राध्यक्ष होने के साथ ही देश का पहला नागरिक और भारतीय सशस्त्र सेनाओं का सुप्रीम कमांडर भी होता है।

Draupadi Murmu (द्रौपदी मुर्मू) के बारें में:

:Draupadi Murmu (द्रौपदी मुर्मू) का जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में एक आदिवासी परिवार में हुआ था।
:वे आदिवासी समाज से सम्बंधित हैं तथा भारतीय जनता पार्टी की नेता है जो अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुकी है।
:ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार के दौरान विभिन्न मंत्रालयों में मंत्री भी रह चुकी है।
:ओडिशा विधानसभा ने 2007 में इन्हे सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए नीलकंठ पुरस्कार से सम्मानित किया था।
:वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनी थी,इनका कार्यकाल 2015-2019 के बीच था।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *