
Photo:PIB
सन्दर्भ:
:वियतनाम और भारत के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास Vinbax 2022 का समापन चंडीमंदिर में संपन्न हो गया।
Vinbax 2022 प्रमुख तथ्य:
:इस सैन्य अभ्यास की शुरुआत 1 अगस्त 2022 को हुआ था।
:यह अभ्यास आपदा राहत (HADR) में मल्टी एजेंसी ह्यूमैनिटेरियन असिस्टेंस के प्रभावशाली प्रदर्शन और मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल को प्रदर्शित करने वाले साजोसामान के प्रदर्शन के साथ आयोजित हुआ था।
: Vinbax 2022 संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान में सेना के इंजीनियर और चिकित्सा टीमों की तैनाती पर केंद्रित था।
: इस अभ्यास की खास बात यह थी कि यह पहली बार था जब वियतनाम पीपुल्स आर्मी (वीपीए) किसी विदेशी सेना के साथ फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास कर रही थी,जो कि दोनों देशों के आपसी संबंधों के महत्व पर प्रकाश डालती है।
:तीन हप्ते तक चले इस अभ्यास में दोनों सेनाओं के सैनिकों ने एक-दूसरे से सीखने और सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं को साझा करने के लिए परस्पर कंधे से कंधा मिलाकर काम किया।
:वियतनाम ने पहली बार दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में एक दल तैनात किया है।
:वही अगर भारत की बात करें तो, संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में योगदान देने की एक लंबी और समृद्ध परंपरा रही है।
:दोनों देशों की टुकड़ियों ने थ्योरी की कक्षाओं में हिस्सा लेने और उसके बाद सीखी गई बातों के परीक्षण हेतु व्यावहारिक अभ्यास किया।
:मेन इन ब्लू’ नामक अंतिम सत्यापन अभ्यास अनेक चुनौतियों वाले दूरस्थ अफ्रीकी स्थान में एक बेस बनाकर किया गया था।
:सैन्य अभ्यास विनबैक्स का अगला संस्करण 2023 में वियतनाम में आयोजित किया जाएगा।