Sat. Jul 27th, 2024
थर्मन शनमुगरत्नमथर्मन शनमुगरत्नम Photo@X
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारतीय मूल के श्री थर्मन शनमुगरत्नम (Tharman Shanmugaratnam) को सिंगापुर का नया राष्ट्रपति चुना गया है।

थरमन शनमुगरत्नम के बारें में:

: सिंगापुर में जन्मे 66 वर्षीय शणमुगरत्नम एक अर्थशास्त्री हैं।
: उन्होंने जेन युमिको इटोगी (Jane Yumiko Ittogi) से विवाह की है।
: शनमुगरत्नम 2001 में राजनीति में शामिल हुए।
: शनमुगरत्नम ने 2011-2019 के बीच सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।
: उनके पास सरकार और शहर-राज्य के विदेशी भंडार का भी अनुभव है, जिसका अनुमान सिंगापुर डॉलर 2 ट्रिलियन से अधिक है।
: वह सख्त मानदंडों के तहत चुने गए तीन उम्मीदवारों में से एक हैं।
: सिंगापुर में राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए कड़ी योग्यता प्रक्रिया है।
: राजनीति में दो दशकों से अधिक समय तक सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) के साथ सार्वजनिक क्षेत्र और मंत्री पदों पर कार्य किया है।
: सिंगापुर में साल 2017 का राष्ट्रपति चुनाव एक आरक्षित चुनाव था जिसमें केवल मलय समुदाय के सदस्यों को चुनाव लड़ने की अनुमति थी।
: उस दौरान हलीमा को राष्ट्रप नामित किया गया था क्योंकि कोई अन्य उम्मीदवार नहीं था।
: भारतीय मूल के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का कहना है कि सिंगापुर गैर-चीनी प्रधानमंत्री चुनने के लिए तैयार हैं।
: सिंगापुर में साल 2011 के बाद यह पहला राष्ट्रपति चुनाव है।
: सिंगापुर में राष्ट्रपति पद के लिए पहला चुनाव 28 अगस्त 1993 को हुआ था।

सिंगापुर में राष्ट्रपति चुनाव:

: वर्तमान राष्ट्रपति हलीमा याकूब (Halimah Yacob) का 6 साल का कार्यकाल 13 सितंबर को समाप्त हो रहा है।
: वह देश की आठवीं और पहली महिला राष्ट्रपति हैं।
: 1 सितंबर को देश के 9वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए करीब 27 लाख से अधिक सिंगापुरवासी मतदान किया।
: इस चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले में पूर्व मंत्री भारतीय मूल के थरमन शनमुगरत्नम को जीत मिली है।
: देश के 9वें राष्ट्रपति के लिए हो रहे मुकाबले में थरमन शनमुगरत्नम के अलावा दो अन्य उम्मीदवार भी थे।
: इनमें पहले सिंगापुर सरकार इन्वेस्टमेंट कॉर्प (GIC) के पूर्व मुख्य निवेश अधिकारी एन. कोक सोंग है, और तीसरे देश के स्वामित्व वाली बीमा ग्रुप के NTUC इनकम के पूर्व प्रमुख टेन किन लियान थे।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *