सन्दर्भ:
: हाल ही में रिलीज़ हुई शाहरुख खान-राजकुमार हिरानी की फिल्म “डंकी ” आप्रवासन और “डंकी जर्नी” (Donkey Journey) के दौरान आने वाली चुनौतियों को संबोधित करती है।
डंकी जर्नी के बारें में:
: “डंकी जर्नी” उन खतरनाक और लंबे मार्गों को संदर्भित करती है जो दुनिया भर के लोग नए स्थानों पर प्रवास करने के लिए अपनाते हैं।
: कानूनी परमिट या वित्तीय संसाधनों की कमी के कारण ये यात्राएँ अक्सर चुनौतीपूर्ण होती हैं।
: जैसे हरियाणा के लोग अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंचने की कोशिश करते हैं, पहले इक्वाडोर जाते हैं और फिर संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंचने के लिए मैक्सिको के रास्ते जमीन से यात्रा करते हैं।
: इसी तरह, पंजाब के लोग कई देशों से होते हुए अवैध रूप से कनाडा पहुंचने की कोशिश करते हैं।
: यह यात्रा खतरनाक और बहुत जोखिम भरी है।