Sat. Jul 27th, 2024
टेक्नोटेक्स 2023टेक्नोटेक्स 2023 Photo@Twitter
शेयर करें

सन्दर्भ:

: वस्त्र मंत्रालय का प्रमुख कार्यक्रम ‘टेक्नोटेक्स 2023: भारतीय तकनीकी वस्त्र@2047 की कल्पना’ का आयोजन

इसका उद्देश्य है:

: तकनीकी वस्त्रों का प्रोत्साहन करना।

टेक्नोटेक्स 2023 के बारें में:

: इसका आयोजन 22 से 24 फरवरी 2023 तक बॉम्बे प्रदर्शनी केंद्र, गोरेगांव, मुंबई में किया जाएगा।
: टेक्नोटेक्स (Technotex 2023) का पहला संस्करण 2011 में आयोजित किया गया था और यह मेगा इवेंट इस साल अपने 10वें संस्करण में है।
: कोविड के बाद भौतिक रूप में यह पहला कार्यक्रम होगा।
: वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री के सहयोग से इस प्रमुख कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।
: जिसमें शामिल है चिकित्सा, रक्षा, औद्योगिक, कृषि, मोटर वाहन, भवन, पैकेजिंग वस्त्र।
: टेक्नोटेक्स 2023 में B2B (अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और संस्थागत) प्रदर्शनी, सम्मेलन और सेमीनार, सीईओ फोरम, रिवर्स वायर सेलर मीट (RVSM) उच्चस्तरीय राउंड टेबल्स निवेशक विचार-विमर्श, देश और राज्य सत्रों का आयोजन किया जाएगा।
: महाराष्ट्र इस आयोजन के लिए मेजबान राज्य है और कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश भागीदार राज्य हैं।
: इस आयोजन में ताइवान, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, गिनी (दक्षिण अफ्रीका), दक्षिण कोरिया, रूस और लक्ज़मबर्ग सहित 30 से अधिक देशों के 150 से अधिक तकनीकी वस्त्र प्रदर्शक और 250 से अधिक खरीदार शामिल होंगे।
: टेक्नोटेक्स 2023 तकनीकी वस्त्र क्षेत्र में भारत और विदेशी देशों के बीच व्यापार और निवेश की अपार संभावनाओं को दर्शाने में मदद करेगा।
: इस समय भारतीय तकनीकी कपड़ा बाजार दुनिया में 5वां सबसे बड़ा बाजार है, जिसका आकार 2021-22 में 22.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा है।
: टेक्नोटेक्स 2023 इस तरह भारत को तकनीकी वस्त्रों के क्षेत्र में एक अग्रणी विनिर्माण केंद्र बनाने की दिशा में सरकार के ठोस प्रयासों के अनुरूप है।
: इसके अलावा, टेक्नोटेक्स 2023 में सीईओ की गोलमेज बैठक होगी।
: इसके अतिरिक्त, इस तीन दिवसीय टेक्नोटेक्स 2023 के दौरान एक नॉलेज रिपोर्ट और BIS मानक भी जारी किए जाएंगे।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *