Fri. Apr 19th, 2024
चतुर्थ राष्ट्रीय जल पुरस्कारचतुर्थ राष्ट्रीय जल पुरस्कार Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: जल शक्ति मंत्रालय का जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग 17 जून, 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में चतुर्थ राष्ट्रीय जल पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित करेगा

चतुर्थ राष्ट्रीय जल पुरस्कार के बारें में:

: राष्ट्रीय जल पुरस्कार (NWA) की स्थापना ‘जल समृद्धि भारत’ के दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए की गई है।
: चतुर्थ राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2022 के लिए संयुक्त विजेताओं सहित 41 विजेताओं का चयन किया गया है।
: इस समारोह में 1500 लोग हिस्सा लेंगे।
: पुरस्कारों में ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’, ‘सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत’, ‘सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय’, ‘सर्वश्रेष्ठ स्कूल’, ‘सर्वश्रेष्ठ मीडिया’, ‘कैंपस उपयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान’, ‘सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ’, ‘सर्वश्रेष्ठ उद्योग’, ‘सीएसआर गतिविधियों के लिए सर्वश्रेष्ठ उद्योग’ और ‘सर्वश्रेष्ठ एनजीओ’ सहित 11 श्रेणियां शामिल हैं।
: प्रतिभागियों में पुरस्कार विजेता और विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों/ राज्य सरकारों के अधिकारी शामिल होंगे।
: जल शक्ति मंत्रालय एक नोडल मंत्रालय है।
: प्रथम राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2018 में शुरू किये गए थे।
: इसके पश्चात् 2019 में द्वितीय राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा की गई और 16 श्रेणियों अंतर्गत 98 विजेताओं को चुना गया।
: तृतीय राष्ट्रीय जल पुरस्कार वितरण समारोह 29 मार्च 2022 को आयोजित किया गया था और 11 श्रेणियों के अंतर्गत 57 विजेताओं का चयन किया गया।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *