Sat. Jul 27th, 2024
ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 Photo@X
शेयर करें

सन्दर्भ:

: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 अक्टूबर, 2023 को ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 (GMIS 2023) के तीसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे, और टूना टेकरा ऑल वेदर डीप ड्राफ्ट टर्मिनल की आधारशिला भी रखेंगे

ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 के बारें में:

: यह शिखर सम्मेलन 17 से 19 अक्टूबर तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
: यह शिखर सम्मेलन देश का सबसे बड़ा समुद्री कार्यक्रम है।
: पहला मैरीटाइम इंडिया शिखर सम्मेलन 2016 में मुंबई में आयोजित किया गया था।
: दूसरा समुद्री शिखर सम्मेलन वर्चुअल माध्यम से 2021 में आयोजित किया गया था।
: इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय समुद्री नीली अर्थव्यवस्था के लिए दीर्घकालिक रोडमैप ‘अमृत काल विजन 2047’ का अनावरण होगा।
: यह रोडमैप बंदरगाह सुविधाओं को बढ़ाने, टिकाऊ कार्यप्रणालियों को बढ़ावा देने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से रणनीतिक पहल की रूपरेखा तैयार करता है।
: इसमें यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, एशिया (मध्य एशिया, मध्य पूर्व और बिम्सटेक क्षेत्र सहित) देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले दुनिया भर के मंत्री भाग लेंगे।
: यह शिखर सम्मेलन देश के समुद्री क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच भी प्रदान करेगा।
: इस तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में भावी बंदरगाहों सहित समुद्री क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन को कम करने, तटीय शिपिंग और अंतर्देशीय जल परिवहन, जहाज निर्माण, मरम्मत और पुनर्चक्रण, वित्त, बीमा और मध्यस्थता, समुद्री क्लस्टर, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी, समुद्री सुरक्षा और संरक्षा, तथा समुद्री पर्यटन समेत अन्य विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा।

टूना टेकरा ऑल वेदर डीप ड्राफ्ट टर्मिनल:

: इस अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड टर्मिनल को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के माध्यम से विकसित किया जाएगा।
: यह टर्मिनल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र के रूप में उभर सकता है।
: यह टर्मिनल 18 हजार TEU (बीस फुट के बराबर इकाई) से अधिक भावी पीढ़ी के जहाजों का रख-रखाव करेगा।
: साथ ही यह भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEEC) के माध्यम से भारतीय व्यापार के लिए प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करेगा।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *