Sat. Jul 27th, 2024
ग्लोबल इन्नोवेशन इंडेक्स 2023ग्लोबल इन्नोवेशन इंडेक्स 2023 Photo@X
शेयर करें

सन्दर्भ:

: ग्लोबल इन्नोवेशन इंडेक्स 2023 (वैश्विक नवाचार सूचकांक 2023) की रैंकिंग में 132 अर्थव्यवस्थाओं में से भारत का 40वां स्थान बरकरार है।

ग्लोबल इन्नोवेशन इंडेक्स 2023 की प्रमुख रिपोर्ट:

: इसे विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा प्रकाशित किया गया है।
: नीति आयोग भारत के वैश्विक नवाचार सूचकांक 2023 की शुरूआत का मेजबान होगा।
: वैश्विक नवाचार सूचकांक (GII) में पिछले कई वर्षों से भारत 2015 में 81वें स्थान पर था जो 2023 में सुधरकर 40वें स्थान पर पहुंच गया।
: GII रैंकिंग में लगातार सुधार अपार ज्ञान पूंजी, जीवंत स्टार्ट-अप ईको सिस्‍टम और सार्वजनिक और निजी अनुसंधान संगठनों द्वारा किए गए अद्भुत कार्यों के कारण है।
: सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अटल इनोवेशन मिशन ने इनोवेशन इकोसिस्टम के विस्तार में प्रमुख भूमिका निभाई है।
: नीति आयोग इलेक्ट्रिक वाहनों, जैव प्रौद्योगिकी, नैनो प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में नीति-आधारित नवाचार के लिए बेहतर राष्ट्रीय प्रयास सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रहा है।
: इसने राज्यों और जिलों में नवाचार इको-सिस्टम के विस्तार में भी भूमिका निभाई है।
: नीति आयोग ने GII सहित वैश्विक रैंकिंग में भारत की स्थिति की निगरानी और मूल्यांकन पर निरंतर जोर दिया है।
: GII दुनिया भर के देशों में नवाचार के नेतृत्व वाले सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों का आकलन करने के लिए दुनिया भर की सरकारों के लिए एक विश्वसनीय उपकरण है।
: इस वर्ष CII और विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) के साथ साझेदारी में, नीति आयोग 29 सितंबर, 2023 को GII 2023 के भारत शुभारंभ की मेजबानी कर रहा है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *