Sat. Jul 27th, 2024
गोवा समुद्री सम्मेलन- 2023गोवा समुद्री सम्मेलन- 2023 Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: गोवा समुद्री सम्मेलन- 2023 अर्थात (GMC-23) का आयोजन भारतीय नौसेना द्वारा नेवल वॉर कॉलेज, गोवा के तत्वावधान में किया जा रहा है।

इस वर्ष के संस्करण का थीम/विषय है:

: हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा: सामान्य समुद्री प्राथमिकताओं को सहयोगात्मक शमन ढांचे में परिवर्तित करना।

गोवा समुद्री सम्मेलन– 2023 के बारें में:

: इस सम्मेलन का चौथा संस्करण 29 से 31 अक्टूबर 2023 तक किया जाएगा।
: यह सम्‍मेलन भारतीय नौसेना की आउटरीच पहल है।
: इस द्विवार्षिक कार्यक्रम के पिछले संस्करण क्रमशः 2017, 2019 और 2021 में आयोजित किए गए थे।
: यह सम्मेलन समुद्री सुरक्षा के अभ्यासकर्ताओं और शिक्षाविदों के सामूहिक ज्ञान को परिणामोन्मुख समुद्री विचार प्राप्त करने और उसका उपयोग करने हेतु एक बहुराष्ट्रीय मंच प्रदान करता है।
: इस सम्‍मेलन के प्रतिभागियों को चार सत्रों में प्रख्यात वक्ताओं और विषय विशेषज्ञों के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *