Thu. Mar 28th, 2024
गज उत्सव-2023 newगज उत्सव-2023 new Photo@Twitter
शेयर करें

सन्दर्भ:

: 07 अप्रैल, 2023 असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव-2023 का उद्घाटन राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने किया।

इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य है:

: हाथी संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ- साथ मानव और हाथी के बीच होने वाले संघर्ष को रोकना।

गज उत्सव-2023 के बारें में:

: गज महोत्सव- 2023 का आयोजन 7- 8 अप्रैल 2023 तक किया जाएगा।
: यह आयोजन केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय द्वारा हाथी प्रोजेक्ट के 30 साल पूरे होने का जश्न मनाने और संरक्षण प्रयासों को बढ़ावा देने हेतु किया जा रहा है।
: भारतीय परंपरा में हाथियों का बहुत सम्मान किया जाता है।
: यह देश का राष्ट्रीय धरोहर पशु है, इसलिए हाथियों की रक्षा करना राष्ट्रीय जिम्मेदारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
: इस लिए हाथी परियोजना का मुख्य उद्देश्य हाथियों की रक्षा करना, उनके प्राकृतिक आवासों को संरक्षितकरना और हाथी गलियारों को बाधा मुक्त बनानाहै।
: इस कड़ी में असम के काजीरंगा और मानस राष्ट्रीय उद्यान न केवल भारत में बल्कि वैश्विक रूप में अमूल्य धरोहर हैं।
: इस लिए इन्हें यूनेस्को द्वारा ‘विश्व धरोहर स्थल’ का दर्जा प्रदान किया गया है।
: असम में जंगली हाथियों की आबादी देश में जंगली हाथियों की दूसरी सबसे बड़ी आबादी है।
: गज उत्सव-2023’ के तहत भारतीय हाथी और अफ्रीकन हाथी में अंतर को भी दर्शाया गया है।
: राष्ट्रपति ने ‘माउंट कंचनजंगा अभियान-2023’ को भी हरी झंडी दिखाई।

गज उत्सव-2023
गज उत्सव-2023

शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *