Sat. Jul 27th, 2024
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 Photo@Twitter
शेयर करें

सन्दर्भ:

: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 (KIUG- 2022) के शुरू होने की घोषणा 25 मई 2023 को किए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के बारें में:

: यह राज्य की राजधानी लखनऊ, उत्तर प्रदेश (यूपी), में किया गया
: यह उच्च शिक्षा स्तर पर भारत की सबसे बड़ी बहु-खेल प्रतियोगिता का तीसरा संस्करण है
: राज्य पशु बारासिंघा से प्रेरित खेलों का शुभंकर जीतू भी समारोह का एक अभिन्न हिस्सा होगा।
: यह एक विश्व स्तरीय समारोह होगा, जो विकास और आधुनिकता की दिशा में राज्य की वर्तमान तीव्र प्रगति के साथ इसकी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करेगा।
: 23 मई, 2023 को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक (एसवीएसपी) स्टेडियम में पुरुषों और महिलाओं के कबड्डी के ग्रुप लीग खेल शुरू हुए।
: सात अन्य खेलों – बास्केटबॉल, फुटबॉल, रग्बी, टेनिस, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और मल्लखंब के प्रारंभिक दौर और समूह खेल भी 24 मई, 2023 को लखनऊ के तीन स्थानों पर शुरू हुए।
: प्रतियोगिताएं 03 जून, 2023 को समाप्त होंगी और समापन समारोह वाराणसी में आयोजित किया जाएगा।
: तीसरे केआईयूजी में देश के 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के 4000 से अधिक एथलीट 21 खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे
: राज्य के चार शहर लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और नोएडा विभिन्न खेलों की मेजबानी करेंगे, जबकि दिल्ली के डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, शूटिंग स्पर्धा की मेजबानी करेगा।
: गोरखपुर के रामगढ़ ताल में होने वाली रोइंग स्पर्धा, इस केआईयूजी के साथ वाटर-स्पोर्ट्स की शुरुआत को भी सुनिश्चित करेगी।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *