Sat. Jul 27th, 2024
खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023
शेयर करें

सन्दर्भ:

: पहले खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 (KIPG 2023) का उद्घाटन नई दिल्ली में किया गया।

खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 के बारें:

: इसका आयोजन 10 से 17 दिसंबर 2023 के बीच किया जा रहा है।
: पहला खेलो इंडिया पैरा गेम्स तीन स्थलों – इंदिरा गांधी स्टेडियम, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम और कर्णी सिंह शूटिंग रेंज – में आयोजित किया जा रहा है।
: खेलो इंडिया यूथ गेम्स और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की अपार सफलता के बाद अब खेलो इंडिया पैरा गेम्स का आयोजन किया जा रहा है।
: 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा सेवा खेल बोर्ड के 1400 से अधिक खिलाड़ी नई दिल्ली के तीन स्थलों पर इन खेलों में भाग ले रहे हैं।
: खेलो इंडिया पैरा गेम्स के आयोजन के पीछे केंद्र सरकार का उद्देश्य सभी पैरा एथलीटों को सशक्त बनाना है।
: प्रतियोगिता सात पैरा खेलों-एथलेटिक्स, निशानेबाजी, तीरंदाजी, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और भारोत्तोलन में आयोजित की जाएगी।
: ज्ञात हो कि समारोह के दौरान दिल्ली पुलिस बैंड एक भव्य कार्यक्रम का प्रदर्शन करेगा, जिसके बाद ‘वी आर वन’ समूह के नृत्य कलाकार ‘मिट्टी में मिल जावा’और ‘वंदे मातरम’पर प्रस्तुति देंगे।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *