
सन्दर्भ:
:विलियम एस रुतो ने हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में अपने चिर प्रतिद्वंदी और केन्या राजनीति के दिग्गज राइला ओडीन्गा को हरा कर नए राष्ट्रपति बने है।
विलियम एस रुतो के बारें में:
: रुतो देश के पांचवें राष्ट्रपति होंगे।
:इन्होने अपना चुनाव बहुत कम अंतर से जीता इन्हे कुल 50.05% मत प्राप्त हुए है।
:रुतो की पार्टी, केन्या क्वांजा (केन्या फर्स्ट) गठबंधन ने केन्या की सीनेट, संसद के ऊपरी सदन में भी बहुमत हासिल कर लिया है।
:साधारण परिवार में जन्मे रुतो ने वर्ष 1992 में पूर्व राष्ट्रपति डैनियल अराप मोई के लिए चुनाव प्रचार किया था।
:वह डैनियल अराप मोई को अपना राजनीतिक गुरु मानते थे, और उनसे काफी प्रभावित थे।
:वर्ष 1997 में, वह पहली बार एल्डोरेट नॉर्थ निर्वाचन क्षेत्र की संसदीय सीट से जीत दर्ज किए,पुनः 2002 में भी चुने गए।
:2013 में रुतो देश के उप – राष्ट्रपति चुने गए।
:ओडिंगा और केन्याटा जैसे राजवंश या परिवारवाद की राजनीति से देश को मुक्त कराने का वादा किया है,विलियम एस रुतो ने जो केन्या के राजनीतिक परिदृश्य पर हावी रहे हैं।