Sat. Jul 27th, 2024
ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस- 2023ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस- 2023 Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: संयुक्त समुद्री बल (CMF) द्वारा संचालित ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस- 2023 में हिस्‍सा लेने के लिए INS सुनयना सेशेल्स में थी।

इस दौरे का उद्देश्य था:

: बहुपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ बनाना और CMF अभ्यास के माध्यम से सहयोग बढ़ाना
: समुद्री सुरक्षा को बढ़ाना, क्षेत्र में सुरक्षा और नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए समुद्री डकैती का मुकाबला करना।

ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस- 2023 के बारें में:

: यह ऑपरेशन 10-12 जुलाई 23 तक चला।
: यात्रा के दौरान, अमेरिका, इटली, ब्रिटेन, सेशेल्स रक्षा बलों और समुद्री पुलिस, ईयूनैवफॉर के सदस्य देशों की भाग लेने वाली नौसेनाओं के कर्मी व्यापक व्यावसायिक परस्‍पर बातचीत, विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान और दौरे में शामिल थे।
: जहाज पर नेविगेशन, VBSS (मूलभूत और उन्नत प्रशिक्षण), समुद्री डोमेन जागरूकता और बड़े पैमाने पर हताहत निकासी ड्रिल के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान और व्यावहारिक प्रदर्शन आयोजित किए गए।
: CTF 56 के कमांडर कमोडोर ओलिवर की अगुवाई में बहरीन से CMF के एक प्रतिनिधिमंडल ने जहाज पर प्रशिक्षण अभ्यासों का अवलोकन किया।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *