Fri. Mar 29th, 2024
शेयर करें

Azadi Quest' का शुभारंभ
Azadi Quest’ का शुभारंभ
Photo@PIB

सन्दर्भ:

:केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित, ऑनलाइन शैक्षिक गेम्स की श्रृंखला ‘Azadi Quest‘ का शुभारंभ किया।

Azadi Quest प्रमुख तथ्य:

:इसकी शुरुआत आजादी का अमृत महोत्सव’ के आयोजन के हिस्से के रूप में और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की कहानी को सामने लाने के लिएकिया गया।
:स्वतंत्रता सेनानियों और गुमनाम नायकों के योगदानों का सम्मान करने की दिशा में एक कदम है।
:ये गेम ऑनलाइन गेम खेलने वालों के विशाल बाजार का उपयोग करने और गेम के माध्यम से उन्हें शिक्षित करने की दिशा में एक प्रयास है।
:Azadi Quest गुमनाम सेनानियों की विभिन्न जगहों से एकत्रित की गई इन जानकारियों से मिलने वाली सीख को आकर्षक और संवादात्मक बनाने का एक प्रयास है।
:सभी आयु वर्ग के लोगों को इन गेमों से जोड़ा जा सकेगा और वे जल्दी ही लोगों की पसंद बन जायेंगे।
:ये ऐप हमारे एवीजीसी क्षेत्र की क्षमताओं को बढ़ायेंगे और साथ ही हमारे गौरवशाली इतिहास को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचायेंगे।
:भारत में एवीजीसी क्षेत्र को बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास रहा है।
:अकेले 2021 में गेमिंग के क्षेत्र में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
:पिछले कुछ वर्षों में भारत गेमिंग के क्षेत्र में शीर्ष पांच देशों में शामिल हो गया है।
:2020 से लेकर 2021 तक ऑनलाइन गेम खेलने वालों की संख्या में 8% की बढ़ोतरी हुई है और 2023 तक ऐसे गेम खेलने वालों की संख्या 45 करोड़ तक पहुंच जाने की उम्मीद है।
:इन ऐप में शामिल की गई जानकारियां प्रकाशन विभाग और भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद द्वारा संकलित की गईं हैं।
:सभी आयु वर्ग के लोगों को इन ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
:इस सीरीज ‘Azadi Quest‘ के पहले दो गेम भारत के स्वतंत्रता संग्राम की कहानी बताते हैं, जिसमें प्रमुख मील के पत्थरों और नायकों को उभारा गया है।

Azadi Quest के बारे में:
:प्रकाशन विभाग ने ज़िंगा इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर इसका निर्माण करेगा।
:आज़ादी क्वेस्ट गेम भारत के लोगों के लिए अंग्रेजी और हिंदी में एंड्रॉइड और आईओएस उपकरणों के लिए उपलब्ध हैं और सितंबर 2022 से ये दुनिया भर में उपलब्ध होंगे।
:आज़ादी क्वेस्ट सीरीज भारत के स्वतंत्रता संग्राम और देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों की किंवदंतियों का ज्ञान प्रदान करेगी।
:इस सीरीज का पहला गेम है ‘आज़ादी क्वेस्ट: मैच 3 पज़ल’ बड़ा सरल और खेलने में आसान कैजुअल गेम है, जो खिलाड़ियों के सामने 1857 से 1947 तक भारत की स्वतंत्रता की शानदार यात्रा को प्रस्तुत करता है।
:जैसे-जैसे खिलाड़ी 495 लेवल में फैले इस गेम को खेलते हुए आगे बढ़ते हैं, वे 75 ट्रिविया कार्ड इकट्ठा कर सकते हैं।
:दूसरी ओर ‘आज़ादी क्वेस्ट: हीरोज़ ऑफ भारत’ को 75 लेवल में फैले 750 प्रश्नों के माध्यम से भारत की स्वतंत्रता के नायकों के बारे में खिलाड़ियों के ज्ञान को परखने वाले एक क्विज़ गेम के तौर पर डिज़ाइन किया गया है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *