Sat. Jul 27th, 2024
एशियाई खेलों में भारतएशियाई खेलों में भारत Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: पिछले 60 वर्षों में एशियाई खेलों में 107 पदकों के साथ भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

एशियाई खेलों में भारत:

: भारत के लिए 100वां पदक महिला कबड्डी टीम ने जीता।
: भारत ने हांगझोऊ 2023 में 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य समेत कुल 107 पदक जीते।
: एशियन गेम्स 2023 में भारत ने 655 एथलीटों के साथ 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझोऊ में हिस्सा लिया।
: इससे पहले भारत ने जकार्ता 2018 में हासिल किए गए अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जहां भारत के 570 एथलीटों के दल ने कुल 70 पदक जीते थे, जिसमें 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य शामिल थे।
: भारत ने एशियाई खेलों 2023 में निशानेबाजी में 7 स्वर्ण के साथ कुल 22 पदक अपने नाम किए।
: भारत ने एथलेटिक्स में सबसे अधिक 29 पदक जीते।
: भाला फेंक में ओलिम्पियन नीरज चोपड़ा ने सफलतापूर्वक स्वर्ण पदक के साथ अपना ख़िताब डिफेंड किया।
: क्रिकेट और कबड्डी टीमों ने भी दो-दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
: जबकि पुरुष हॉकी टीम के स्वर्ण पदक ने पेरिस 2024 ओलंपिक में अपना स्थान सुरक्षित किया।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *