Sat. Jul 27th, 2024
एबंडेंस इन मिलेट्सएबंडेंस इन मिलेट्स
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गायक फालू पर आधारित गीत “एबंडेंस इन मिलेट्स” (Abundance in Millets) को सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रदर्शन श्रेणी (Best Global Music Performance Category) में 2022 ग्रैमी अवार्ड्स के लिए नामांकित किया गया है।

एबंडेंस इन मिलेट्स गीत के बारें में:

: यह गीत दुनिया की खाद्य आपूर्ति में बाजरा के लाभों को बढ़ावा देता है और एक स्वस्थ विकल्प के रूप में उनके उपभोग की वकालत/हिमायत करता है।
: यह नामांकन संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2023 को “अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष” (International Year of Millets) के रूप में नामित किये जाने के अनुरूप है।
: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बाजरा के लाभों और दुनिया की भूख को कम करने की उनकी क्षमता को बढ़ावा देने के लिए इस विशेष गीत के लिए ग्रैमी पुरस्कार विजेता भारतीय-अमेरिकी गायक फाल्गुनी शाह के साथ सहयोग किया है।
: ‘श्री अन्ना’ भारत और विश्व की समृद्धि में एक नया आयाम जोड़ेगा।
: ज्ञात हो कि मुंबई में जन्मी गायिका-गीतकार फाल्गुनी शाह और उनके पति और गायक गौरव शाह द्वारा प्रस्तुत ‘एबंडेंस इन मिलेट्स’ गाना 16 जून को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है।
: अपने एल्बम ए कलरफुल वर्ल्ड के लिए 2022 में सर्वश्रेष्ठ बाल एल्बम का ग्रैमी पुरस्कार प्राप्त करने वाली फालू ने कहा कि बाजरा के बारे में एक गीत लिखने का विचार उनके मन में तब आया जब वह ग्रैमी जीतने के बाद पिछले साल नई दिल्ली में श्री नरेंद्र मोदी से मिलीं।

ग्रैमी अवार्ड्स के बारे में:

: संयुक्त राज्य अमेरिका की रिकॉर्डिंग अकादमी द्वारा प्रस्तुत यह संगीत उद्योग में उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देता है।
: विभिन्न शैलियों के कलाकारों को सम्मानित करता है।
: दूसरी ओर, ऑस्कर फिल्म उद्योग में उत्कृष्टता का जश्न मनाते हैं।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *