Sat. Jul 27th, 2024
एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति-2023एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति-2023 Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारतीय और मलेशियाई सेना के बीच संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति-2023 10 अक्टूबर 2023 भारत के उमरोई छावनी में शुरू हुआ।

इसका उद्देश्य है:

: उप-पारंपरिक परिदृश्य में मल्टी डोमेन ऑपरेशन के संचालन के लिए सैन्य क्षमता को बढ़ाना।

एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति-2023 के बारें में:

: “एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023” 5 नवंबर 2023 तक चलेगा
: इसमें दोनों पक्षों के लगभग 120 जवान शामिल होंगे।
: प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान, दोनों पक्ष एक संयुक्त कमान पोस्ट स्थापित करेंगे और एक संयुक्त निगरानी केंद्र के साथ एक एकीकृत निगरानी ग्रिड बनाएंगे।
: मलेशियाई सेना की टुकड़ी में मलेशियाई सेना की 5वीं रॉयल बटालियन के सैनिक शामिल हैं।
: भारतीय दल का प्रतिनिधित्व राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन कर रही है।
: इस अभ्यास का पिछला संस्करण नवंबर 2022 में पुलाई, क्लुआंग, मलेशिया में आयोजित किया गया था।
: दोनों पक्ष जंगल/अर्धशहरी/शहरी परिवेश में संयुक्त बलों के नियोजन का पूर्वाभ्यास करेंगे।
: इसके अलावा, खुफिया जानकारी एकत्र करने, मिलान और प्रसार अभ्यास का भी पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
: इस अभ्यास में ड्रोन/यूएवी और हेलीकॉप्टरों का भी उपयोग किया जाएगा।
: दोनों पक्ष घायलों के प्रबंधन और युद्ध क्षेत्र में घायल हुए जवानों को सुरक्षित जगह ले जाने का भी अभ्यास करेंगे।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *