Tue. Oct 22nd, 2024
एक्सरसाइज सी-ड्रैगन 23एक्सरसाइज सी-ड्रैगन 23 Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारतीय नौसेना ‘एक्सरसाइज सी-ड्रैगन 23’ में हिस्सा लेगा।

इस सैन्याभ्यास का उद्देश्य है:

: मित्र नौसेनाओं के बीच बेहतर समन्वय और तालमेल बैठाना, जो उनके साझा मूल्यों तथा मुक्त व समावेशी हिंद-प्रशांत के लिये संकल्प पर आधारित हो।

एक्सरसाइज सी-ड्रैगन 23 से जुड़े प्रमुख तथ्य:

: इसक आयोजन 15 मार्च से 30 मार्च, 2023 तक किया जाएगा
: इसमें नौसेना का P-8I विमान 14 मार्च, 2023 को अमेरिका के ग्वाम में पहुंच गया है।
: यह अमेरिका की नौसेना द्वारा संचालित तीसरा सैन्याभ्यास है।
: इसमें लंबी दूरी वाले MR ASW विमानों के लिये बहुपक्षीय ASW अभ्यास आयोजित किया जाता है।
: इस दौरान सैन्याभ्यास में हिस्सा लेने वाले देश पनडुब्बी-रोधी संयुक्त कार्रवाई का अभ्यास करेंगे
: इन सैन्याभ्यासों की सघनता और दायरे को पिछले कई वर्षों के दौरान लगातार बढ़ाया जाता रहा है, ताकि उन्नत एएसडब्लू अभ्यास को शामिल किया जा सके।
: अभ्यास के दौरान सी-ड्रैगन 23 की क्षमताओं की परख की जायेगी।
: इस सिलसिले में वह अन्य विमानों के साथ पानी के भीतर स्थित लक्ष्यों को भेदने का प्रदर्शन करेगा।
: इसके साथ ही आपस में विशेषज्ञता का आदान-प्रदान भी किया जायेगा।
: सैन्याभ्यास में P-8I भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व करेगा, जबकि अमेरिकी नौसेना का P8A, जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल का पी1, कनाडा की शाही वायुसेना की CP 140 और कोरिया गणराज्य की नौसेना का P3C विमान हिस्सा लेगा।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *