Sat. Jul 27th, 2024
एक्सरसाइज युद्ध अभ्यास-23एक्सरसाइज युद्ध अभ्यास-23 Photo@Google
शेयर करें

सन्दर्भ:

: “एक्सरसाइज युद्ध अभ्यास-23” (EXERCISE YUDH ABHYAS-23) के लिए भारतीय सेना की एक टुकड़ी संयुक्त राज्य अमेरिका रवाना

एक्सरसाइज युद्ध अभ्यास-23 के बारें में:

: यह भारतीय सेना और अमेरिकी सेना द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक वार्षिक अभ्यास है।
: “एक्सरसाइज युद्ध अभ्यास” का 19वां संस्करण 25 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023 तक फोर्ट वेनराइट, अलास्का, अमेरिका में आयोजित होगा।
: अभ्यास का पिछला संस्करण नवंबर 2022 में भारत के उत्तराखंड के औली में आयोजित किया गया था।
: अभ्यास के इस संस्करण में भारतीय सेना के 350 कर्मियों की एक टुकड़ी भाग लेगी
: इस अभ्यास में मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट से जुड़ी एक बटालियन भारतीय सेना का नेतृत्व करेगी।
: जबकि अमेरिका की ओर से पहली ब्रिगेड कॉम्बैट टीम की 1-24 इन्फैन्ट्री बटालियन भाग लेगी।
: अभ्यास के दौरान, दोनों देशों के सैन्य बल संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सहयोग बढ़ाने हेतु आवश्यक सामरिक अभ्यासों की एक श्रृंखला का अभ्यास करेंगे।
: दोनों पक्षों के भाग लेने वाले सैन्य अधिकारी आपसी अनुभव और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने हेतु विस्तृत चर्चा करेंगे।
: इस अभ्यास की अवधारणा संयुक्त राष्ट्र शासनादेश के भाग VII के तहत ‘पर्वतीय रेंज/अत्यंत प्रतिकूल मौसम स्थितियों में एकीकृत लड़ाकू टीमों की तैनाती’ है।
: “एक्सरसाइज युद्ध अभ्यास-23” से दोनों सेनाओं को एक-दूसरे से सीखने में मदद मिलेगी और दोनों सेनाओं के बीच संबंध मजबूत होंगे।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *