Thu. Mar 28th, 2024
आसियान-भारत समुद्री अभ्यास- 2023आसियान-भारत समुद्री अभ्यास- 2023 Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: पहले आसियान-भारत समुद्री अभ्यास- 2023 (AIME-2023) का सफल समापन 8 मई, 2023 को दक्षिण चीन सागर में हुआ।

आसियान-भारत समुद्री अभ्यास- 2023 के बारें में:

: इस बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के समुद्री चरण में नौ पोतों के लगभग 1400 कर्मियों ने हिस्सा लिया।
: इस दो दिवसीय समुद्री चरण में युद्धाभ्यास, हेलीकॉप्टरों द्वारा क्रॉस डेक लैंडिंग, नौ-कौशल का विकास और अन्य समुद्री परिचालन सहित समुद्री विकास के एक व्यापक स्पेक्ट्रम को प्रदर्शित किया गया।
: भारत में परिकल्पित और निर्मित स्वदेशी पोत- विध्वंसक INS दिल्ली व स्टेल्थ फ्रिगेट INS सतपुड़ा, समुद्री गश्ती विमान P81और एकीकृत हेलीकॉप्टरों ने ब्रुनेई, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के आसियान नौसैनिक पोतों के साथ अभ्यास किया।
: इस अभ्यास ने अंतर-परिचालनीयता को संवर्द्धित किया और क्षेत्र में शांति, स्थिरता व सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक एकीकृत बल के रूप में काम करने को लेकर भारतीय और आसियान नौसेनाओं की क्षमता का प्रदर्शन किया।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *