Sat. Jul 27th, 2024
शेयर करें

आरोग्य मंथन- 2022
आरोग्य मंथन- 2022
Photo@Twitter

सन्दर्भ:

: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया आरोग्य मंथन- 2022 का उद्घाटन करेंगे।

क्यों हो रहा है आयोजन:

: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना (ABPM -JAY) के चार साल पूरे होने और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) की कार्यान्वयन की पहली वर्षगांठ का उत्सव मनाने हेतु।

आरोग्य मंथन- 2022 के बारें में:

: इस दो दिवसीय उत्सव का आयोजन 25 सितंबर, 2022 को किया जाएगा।
: केंद्रीय मंत्री 23 सितंबर, 2022 को पूरे देश के एबी-पीएमजेएवाई के लाभार्थियों से बातचीत करके समारोह की शुरुआत करेंगे।
: इस कार्यक्रम में अकादमिक क्षेत्र, थिंक-टैंक, उद्योग और मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र के वैश्विक व राष्ट्रीय विशेषज्ञों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
: इस योजना को लागू करने वाले सभी राज्यों में 15 से 30 सितंबर, 2022 तक एबी-पीएमजेएवाई की वर्षगांठ को मनाने के लिए ‘आयुष्मान पखवाड़ा’ के रूप उत्सव पहले से ही चल रहा है।
: इसके तहत एबी- पीएमजेएवाई में भाग लेने वाले 33 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश योजना के लाभार्थियों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच शिविर और जन अभियान आयोजित कर रहे हैं।
: इस दो दिवसीय कार्यक्रम में कुल बारह सत्र होंगे, जिसमें एजेंडे की एक विस्तृत सूची शामिल होगी।
: सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के नवप्रवर्तक अपने अभिनव डिजिटल स्वास्थ्य समाधान को एक डिजी हेल्थ प्रदर्शनी में प्रदर्शित करेंगे।
: आयुष्मान उत्कृष्ट पुरस्कार- 2022 (आयुष्मान उत्कृष्टता पुरस्कार) भी प्रदान किया जाएगा।

इसे भी पढ़ेआयुष्मान भारत डिजिटल मिशन


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *