Fri. Mar 29th, 2024
केन्दित अभियानोंकेन्दित अभियानों Photo@Twitter
शेयर करें

सन्दर्भ:

: रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) द्वारा “सेवा ही संकल्प” की अपनी शपथ को आगे बढ़ाते हुए सितंबर 2022 में अनेक केंद्रित अभियानों का संचालन किया गया।

प्रमुख केन्दित अभियानों के बारें में:

ऑपरेशन सेवा:
: इसके अंतर्गत बुजुर्ग नागरिकों, महिलाओं, दिव्‍यांगों की यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाने की दृष्टि से उनकी सहायता करते हैं।
: इसके तहत व्हीलचेयर, स्ट्रेचर, चिकित्सा सहायता, एम्बुलेंस, शिशु भोजन आदि जैसी सुविधाएं प्रदान करते हैं।

ऑपरेशन डिग्निटी:
: गुमशुदा या अपने घरों से भाग जाने वाले या किसी कारण से विचलित या व्यथित तथा देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता वाले व्यक्तियों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
: क्योकि ऐसे लोगों के शोषण या मानव तस्‍करी का शिकार होने और समय पर सुरक्षा नहीं मिलने पर गंभीर शारीरिक नुकसान उठाने का खतरा होता है।

ऑपरेशन नन्हे फरिश्‍ते:
: इसके अंतर्गत गुमशुदा/भाग जाने वाले/ विभिन्न कारणों से अपने परिवार से बिछुड़ जाने वाले बच्चों की पहचान करने और उन्‍हें बचाने का नेक कार्य करते हैं, जिन्‍हें देखभाल और सुरक्षा की जरुरत होती है।

मिशन जीवन रक्षा:
: इसके तहत दूसरों की जान बचाने की खातिर अपने प्राणों को संकट में डालकर भी अपने कर्तव्‍य का पालन करते हैं।
: आरपीएफ कर्मी ऐसी घटनाओं के प्रति सचेत रहते हैं और समय रहते कार्रवाई करते हुए बहुमूल्‍य जिंदगियां बचाते हैं।

ऑपरेशन मातृशक्ति:
: विशेष रूप से महिला आरपीएफ कर्मी ट्रेन में यात्रा के दौरान प्रसव पीड़ा का सामना करने वाली गर्भवती महिला यात्रियों की मदद करने का हरसंभव प्रयास करती हैं।

संसार (सामाजिक सरोकार) अभियान:
: महीने भर चलने वाले संसार इस अभियान के अंग के रूप में रेलवे सुरक्षा बल ने अपने स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर 17 और 20 सितंबर 2022 को विशाल रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *