Fri. Apr 19th, 2024
आदि महोत्सव का उद्घाटनआदि महोत्सव का उद्घाटन Photo@Twitter
शेयर करें

सन्दर्भ:

: प्रधानमंत्री 16 फरवरी को दिल्ली के मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आदि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

आदि महोत्सव के बारें में:

: इस वर्ष इसका आयोजन 16 से 27 फरवरी 2023 तक किया जाएगा
: आदि महोत्सव जनजातीय संस्कृति, शिल्प, खान-पान, वाणिज्य और पारंपरिक कला का उत्सव मनाने वाला कार्यक्रम है।
: इसका आयोजन देश की उन्नति और विकास में जनजातीय समुदाय के योगदान को उचित सम्मान देने हेतु किया जा रहा है।
: यह राष्ट्रीय मंच पर जनजातीय संस्कृति को प्रकट करने के प्रयास होगा।
: महोत्सव में जनजातीय समुदायों द्वारा उपजाये जाने वाले श्री अन्न को केंद्र में रखा गया है।
: यह जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ लिमिटेड (ट्राइफेड) की वार्षिक पहल है।
: कार्यक्रम में देशभर के जनजातीय समुदायों की समृद्ध और विविधतापूर्ण धरोहर को प्रदर्शित किया जायेगा।
: महोत्सव में लगभग एक हजार जनजातीय शिल्पकार हिस्सा लेंगे।
: वर्ष 2023 से अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष मनाया जा रहा है, जिसके साथ हस्तशिल्प, हथकरघा, मिट्टी के पात्र बनाने की कला, आभूषण कला आदि भी आकर्षण होंगे।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *