Sat. Jul 27th, 2024
अमृतपेक्स 2023अमृतपेक्स 2023 Photo@Amritpex
शेयर करें

सन्दर्भ:

: कल 11 फ़रवरी 2023 को प्रगति मैदान में राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनीअमृतपेक्स 2023 का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा किया जाएगा।

अमृतपेक्स 2023 से जुड़े प्रमुख तथ्य:

: यह आयोजन 11-15 फरवरी 2023 को प्रगति मैदान, नई दिल्ली में होगा।
: अमृतपेक्स- 2023, संचार मंत्रालय के तहत डाक विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
: यह, राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी, डाक टिकटों के माध्यम से भारत की समृद्ध संस्कृति, विरासत और इतिहास को प्रदर्शित करेगी।
: अमृतपेक्स 2023, आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में विभिन्न पहलुओं से भारत की कहानी को व्यापक रूप से डॉक्यूमेंट और प्रदर्शित करने की सबसे बड़ी पहलों में से एक है।
: यह भारतीय संस्कृति, कला, स्वतंत्रता आंदोलन और समृद्ध विरासत का एक रोमांचक और आकर्षक पर्व होगा।
: भारतीय डाक की परिवर्तनकारी यात्रा पर यह प्रदर्शनी आखिरी छोर तक नागरिकों के जीवन को समृद्ध बनाने और डाक प्रणाली के डिजिटलीकरण में डाकघरों की उभरती भूमिका को प्रदर्शित करेगी।
: इस प्रदर्शनी द्वारा भारत में पहली बार डाक टिकटों की कहानियों को सुनाकर सांस्कृतिक विरासत, इतिहास, प्रकृति, वन्य जीवन को प्रदर्शित करने हेतु वर्चुअल रियलिटी, ऑगमेंटेड रियलिटी जैसी नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
: इस पांच दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान, अमृतपेक्स-2023 कई कार्यशालाओं, पैनल चर्चाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मेजबानी भी करेगा, जिसमें टिकटों के माध्यम से युवा पीढ़ी को भारत के प्राचीन इतिहास, विरासत और संस्कृति से जोड़ने की योजना बनाई गई है।
: इस समारोह में बड़ी संख्या में स्कूलों और कॉलेजों के छात्र और देश के सभी हिस्सों से डाक टिकट संग्रहकर्ता भाग लेंगे।
: अमृतपेक्स 2023 के बारे में अधिक जानकारी के लिए क्लिक करेंअमृतपेक्स 2023


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *