Sat. Jul 27th, 2024
अभ्यास लमितिये-2024अभ्यास लमितिये-2024
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारतीय सेना की टुकड़ी भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों (SDF) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास लमितिये-2024″ (EXERCISE LAMITIYE – 2024) के में भाग लेने के लिए सेशेल्स के लिए रवाना हुई।

संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य है:

: शांति स्थापना संचालन पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत अर्ध-शहरी परिदृश्य में उप-पारंपरिक संचालन में अंतर संचालन को बढ़ाना।

अभ्यास लमितिये-2024 के बारें में:

: अभ्यास लमितिये-2024 का यह दसवाँ संस्करण है।
: क्रियोल भाषा में ‘लमितिये’ का अर्थ है ‘मित्रता’
: यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 18-27 मार्च 2024 तक सेशेल्स में आयोजित किया जाएगा।
: यह एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है और वर्ष 2001 से इसका आयोजन सेशेल्स में किया जा रहा है।
: यह अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच कौशल, अनुभव और अनुरूप अभ्यासों के आदान-प्रदान के अलावा द्विपक्षीय सैन्य संबंधों का निर्माण भी करेगा और उन्हें प्रोत्साहन देगा।
: इस सैन्य अभ्यास में भारतीय गोरखा राइफल्स और सेशेल्स रक्षा बल (SDF) प्रत्येक से 45 कर्मी भाग लेंगे।
: यह अभ्यास शांति स्थापना अभियानों के दौरान दोनों पक्षों के बीच सहयोग और अंतर संचालन को बढ़ावा देगा।
: इस 10 दिवासीय संयुक्त सैन्य अभ्यास में फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास, युद्ध चर्चा, व्याख्यान और प्रदर्शन शामिल होंगे, इसका समापन दो दिवासीय सत्यापन अभ्यास के साथ होगा।
: यह अभ्यास सहयोगात्मक साझेदारी को भी बढ़ावा देगा और दोनों पक्षों के बीच सर्वोत्तम अभ्यासों को साझा करने में सहयोग करेगा।
: साथ ही यह सैन्य अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच आपसी समझ विकसित करने और संयुक्तता में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगा।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *