Sat. Jul 27th, 2024
ऑस्ट्रहिंद-23ऑस्ट्रहिंद-23
शेयर करें

सन्दर्भ:

: संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्रहिंद-23 (AUSTRAHIND-23) में भाग लेने हेतु 81 कर्मियों वाला भारतीय सशस्त्र बल का दस्ता 22 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुआ।

इस अभ्यास का उद्देश्य है:

: सहयोगात्मक साझेदारी को बढ़ावा देना और दोनों पक्षों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना।

ऑस्ट्रहिंद-23 के बारें में:

: इस अभ्यास का यह दूसरा संस्करण है।
: यह अभ्यास 22 नवंबर से 06 दिसंबर 2023 तक पर्थ,ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा
: अभ्यास ऑस्ट्रहिंद 2022 में शुरू किया गया था जिसका पहला संस्करण महाजन, राजस्थान में आयोजित किया गया था।
: इसे भारत और ऑस्ट्रेलिया में वैकल्पिक रूप से आयोजित करने के लिए एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम बनाने की योजना है।
: यह अभ्यास शांति स्थापना अभियानों पर संयुक्त राष्ट्र के अध्याय VII के तहत शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में बहु-क्षेत्र संचालन करते समय अंतर-संचालनीयता को भी बढ़ावा देगा।
: यह संयुक्त अभ्यास विचारों के आदान-प्रदान और सामरिक अभियानों के संचालन हेतु रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं का संयुक्त रूप से अभ्यास को बढ़ावा देगा।
: यह अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच समझ को बढ़ावा देने और दोनों मित्र देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने में भी मदद करेगा।
: इस अभ्यास में भारतीय सेना के दल में गोरखा राइफल्स की एक बटालियन के 60 जवान शामिल हैं,जबकि समान संख्या वाली ऑस्ट्रेलियाई सेना की टुकड़ी 13वीं ब्रिगेड से होगी।
: साथ ही भारत की ओर से भारतीय नौसेना का एक अधिकारी और भारतीय वायु सेना के 20 कर्मी भी इसमें शामिल होंगे ।
: जबकि ऑस्ट्रेलियाई दल में रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना के 20-20 कर्मी भाग लेंगे।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *