Sat. Jul 27th, 2024
शेयर करें

आंगन 2022
आंगन 2022
Photo@Twitter

सन्दर्भ:

:अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन-‘आंगन 2022’ (Augmenting Nature by Green Affordable New-habitat) का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन विद्युत मंत्रालय में सचिव श्री आलोक कुमार ने किया।

इसका थीम/विषय है:

: “इमारतों में शून्य-कार्बन परिवर्तन”

इसका उद्देश्य है:

: एक स्वस्थ इकोसिस्‍टम को बढ़ावा देना है जिसका उल्लेख ग्लासगो में सीओपी 26 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने लाइफ (लाइफस्टाइल एंड एनवायरनमेंट) और पंचामृत पर किया गया था, जिसका लक्ष्य 2070 तक भारत को शून्‍य उत्‍सर्जन लायक बनाना।

आंगन 2022 के बारें में:

:इस सम्मेलन का यह दूसरा संस्करण है,जिसकी शुरुआत 14 सितंबर, 2022 से किया गया।
:इसका आयोजन ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई), विद्युत मंत्रालय द्वारा इंडो-स्विस बिल्डिंग एनर्जी एफिशिएंसी प्रोजेक्ट (बीईईपी) के तहत स्विस एजेंसी फॉर डेवलपमेंट एंड कोऑपरेशन (एसडीसी) के सहयोग से किया जा रहा है।
:इसमें 15 से अधिक देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के लगभग 75 प्रख्यात वक्ता भाग ले रहे है।
:बीईई के पहले नेशनल एनर्जी एफीशियेन्‍सी रोडमैप फॉर मूवमेंट टूवार्डस एफोर्डेबल एंड नेचुरल हैबीटाट (नीरमैन) पुरस्कार विजेताओं को आज सम्मानित भी किया गया।
: जम्मू और कश्मीर से लेकर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तक देश भर की निर्माण परियोजनाओं की भागीदारी नीरमैन पुरस्कार में देखी गई है।
:इंडो-स्विस बिल्डिंग एनर्जी एफिशिएंसी प्रोजेक्ट (बीईईपी) भारत सरकार और स्विट्जरलैंड सरकार के बीच एक सहयोगी परियोजना है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *