सन्दर्भ:
: भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी रूस में बहुपक्षीय अभ्यास ZAPAD 2025 के लिए पहुंची है।
ZAPAD 2025 के बारें में:
: इस अभ्यास में भारतीय सशस्त्र बलों का 65 कार्मिकों वाला एक दल मुलिनो प्रशिक्षण मैदान, निज़नी, रूस पहुंच चूका है।
: इसमें भारतीय सेना के 57 जवान, भारतीय वायु सेना के 7 जवान और भारतीय नौसेना का 1 जवान शामिल है।
: यह अभ्यास 10 से 16 सितंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
: बहुपक्षीय अभ्यास ZAPAD 2025 का उद्देश्य- सैन्य सहयोग को बढ़ाना, अंतर-संचालन में सुधार करना तथा भाग लेने वाली सेनाओं को पारंपरिक युद्ध और आतंकवाद-रोधी अभियानों के क्षेत्र में रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।
: यहां सैनिक संयुक्त योजना, सामरिक अभ्यास और विशेष शस्त्र कौशल जैसे विभिन्न अभियानों को अंजाम देंगे।
: यह संयुक्त परिचालन क्षमताओं को निखारने, उभरती तकनीकों को एकीकृत करने और बहुराष्ट्रीय युद्ध वातावरण में संचालन करने का एक मूल्यवान अवसर प्रदान करेगा।
: अभ्यास ZAPAD 2025 में भागीदारी से रक्षा सहयोग और मजबूत होगा तथा भारत और रूस के बीच सौहार्द बढ़ेगा।
: इस अभ्यास से दोनों देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास की भावना मजबूत होगी।