सन्दर्भ:
: हाल ही में, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने SpaDeX मिशन (Space Docking Experiment Mission) के तहत अपने दो उपग्रहों – SDX01(चेज़र) और SDX02 (टारगेट) की दूसरी डॉकिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।
SpaDeX मिशन के बारें में:
: SpaDeX (Space Docking Experiment) ISRO द्वारा विकसित एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शन मिशन है।
: इसका कार्य पृथ्वी की निचली कक्षा में दो छोटे उपग्रहों को डॉक करने और अनडॉक करने की क्षमता को प्रमाणित करना है।
: इस मिशन में दो छोटे उपग्रह शामिल थे, जिनमें से प्रत्येक का वजन लगभग 220 किलोग्राम था: SDX01 (चेज़र), SDX02 (टारगेट)
: इन उपग्रहों को PSLV-C60 द्वारा 45 डिग्री के झुकाव के साथ 460 किलोमीटर की गोलाकार कक्षा में प्रक्षेपित किया गया था।
SpaDeX मिशन के उद्देश्य:
: प्राथमिक उद्देश्य:- कक्षा में अंतरिक्ष यान के मिलन, डॉकिंग और अनडॉकिंग की क्षमता का विकास और प्रदर्शन करना।
: द्वितीयक उद्देश्य:-
- डॉक किए गए अंतरिक्ष यान के बीच विद्युत शक्ति के हस्तांतरण का प्रदर्शन करना – भविष्य के अंतरिक्ष संचालन के लिए एक महत्वपूर्ण घटक।
- समग्र अंतरिक्ष यान नियंत्रण प्रणालियों को विकसित और मान्य करना।
- अनडॉकिंग के बाद पेलोड संचालन का परीक्षण करना – गहरे अंतरिक्ष मिशनों के लिए महत्वपूर्ण।
: इस उपलब्धि के साथ, भारत संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद उपग्रह डॉकिंग अभियान सफलतापूर्वक संचालित करने वाला चौथा देश बन गया।
