Thu. Aug 28th, 2025
SLINEX - 25SLINEX - 25
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारतीय नौसेना के जहाज द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SLINEX – 25 में भाग लेने के लिए के लिए श्रीलंका पहुँचे थे।

SLINEX – 25 के बारें में:

: इस अभ्यास में INS राणा (निर्देशित मिसाइल विध्वंसक) और INS ज्योति (फ्लीट टैंकर) भाग ले रहे है।
: जबकि SLNS गजबाहु और विजयबाहु (दोनों उन्नत अपतटीय गश्ती पोत) श्रीलंकाई नौसेना का प्रतिनिधित्व करेंगे।
: इसका आयोजन 14 से 18 अगस्त 2025 तक किया जाएगा।
: इस अभ्यास का पिछला संस्करण 17 से 20 दिसंबर 2024 तक भारत के विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया था।
: इस अभ्यास का यह 12वां संस्करण है।
: 2005 में परिकल्पित, SLINEX एक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है जिसने दो दशकों में दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत किया है।
: SLINEX का उद्देश्य संयुक्त रूप से बहुआयामी समुद्री संचालन के साथ इंटरऑपरेबिलिटी, समुद्री सहयोग को बढ़ाना और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करना है।
: यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जाएगा।
: पहला चरण कोलंबो में हार्बर चरण के साथ शुरू होगा जो 14 से 16 अगस्त 2025 तक चलेगा।
: इसके बाद दूसरा, समुद्री चरण 17 से 18 अगस्त तक आयोजित होगा।
: SLINEX समुद्री अभ्यास भारत और श्रीलंका के बीच गहन सहभागिता का उदाहरण है, जिसने भारत की पहल ‘महासागर’ (क्षेत्रों में सुरक्षा एवं विकास के लिए पारस्परिक व समग्र उन्नति) की नीति के अनुरूप समुद्री क्षेत्र में सहयोग को मजबूत किया है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *