सन्दर्भ:
: हाल ही में नई दिल्ली में पहली बार शंघाई सहयोग संगठन, अर्थात SCO स्टार्टअप फोरम 2023 के तीसरे संस्करण का आयोजन किया।
इसका उद्देश्य है:
: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के बीच स्टार्टअप के बारे में बातचीत को बढ़ाना, अधिक रोजगार सृजन और युवाओं को नवाचार समाधान बनाने के लिए प्रोत्साहित करना।
SCO स्टार्टअप फोरम 2023:
: स्टार्टअप इंडिया, उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, वाणिज्य मंत्रालय द्वारा आयोजित।
: इससे पहले वर्चुअल रूप से दो संस्करण सफलतापूर्वक आयोजित किये जा चुके हैं।
: इस फोरम में सरकारी अधिकारियों, निजी उद्योगों के प्रमुखों और स्टार्टअप्स और इनक्युबेटर्स सहित एससीओ सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
: भारत के स्टार्टअप यात्रा और भारत सरकार द्वारा स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए की जा रही पहल है।
: एससीओ सदस्य देशों के साथ विचार-विमर्श का यह अवसर सहयोग और उद्यमिता की भावना पर केंद्रित था।
: इस एजेंडे को बढ़ावा देने और प्राप्त करने के लिए विभिन्न स्टार्टअप्स के बीच द्विपक्षीय बैठकें आयोजित की गईं।