सन्दर्भ:
: भारतीय नौसेना का जहाज INS संध्याक सिंगापुर के राष्ट्रीय दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचा।
INS संध्याक के बारें में:
: INS संध्याक की सिंगापुर की पहली यात्रा का उद्देश्य तकनीकी/व्यावसायिक आदान-प्रदान और सतत जल सर्वेक्षण सहायता को सुविधाजनक बनाना है।
: यह अत्याधुनिक जल सर्वेक्षण क्षमता वाला पहला स्वदेशी सर्वेक्षण का बड़ा (SVL) पोत है।
: INS संध्याक को फरवरी, 2024 में कमीशन किया गया था।
: इस जहाज में पूर्ण पैमाने पर तटीय और गहरे पानी का सर्वेक्षण करने की क्षमता है।
: यह हेलीकॉप्टर और अस्पताल कार्यों के साथ SAR/मानवीय संचालन करने में भी सक्षम है।
: INS संध्याक की यह यात्रा क्षेत्रीय समुद्री सहयोग के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है और भारतीय नौसेना तथा सिंगापुर की समुद्री एजेंसियों के बीच द्विपक्षीय जल सर्वेक्षण संबंधों को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
: साथ ही यह यात्रा भारतीय नौसेना के हाइड्रोग्राफिक विभाग ढांचे के तहत समुद्री कूटनीति और क्षेत्रीय हाइड्रोग्राफिक क्षमता निर्माण में भारत के बढ़ते नेतृत्व को भी प्रदर्शित करती है।
