Tue. Mar 3rd, 2026
Health AI GRNHealth AI GRN
शेयर करें

सन्दर्भ:

: हाल ही में, भारत स्वास्थ्य सेवा में AI की निगरानी को मजबूत करने के लिए Health AI GRN (ग्लोबल रेगुलेटरी नेटवर्क) में शामिल हो गया।

Health AI GRN के बारें में:

: यह जिनेवा स्थित एक स्वतंत्र गैर-लाभकारी संगठन है जो AI-संचालित स्वास्थ्य नवाचारों तक समान पहुँच को बढ़ावा देता है।
: यह स्वास्थ्य नियामकों का एक वैश्विक नेटवर्क है जो स्वास्थ्य सेवा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग के लिए समर्पित है।
: इसका उद्देश्य- साझा शिक्षा, संयुक्त मानकों और उभरते जोखिमों की प्रारंभिक चेतावनियों के माध्यम से विश्वास का निर्माण, सुरक्षा में सुधार और ज़िम्मेदार नवाचार को गति प्रदान करना है।
: इस नेटवर्क समूह के सदस्यों के पास पारदर्शिता और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए पंजीकृत AI स्वास्थ्य उपकरणों की एक वैश्विक निर्देशिका तक भी पहुँच होगी।
: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद- राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य और डेटा विज्ञान अनुसंधान संस्थान (ICMR- NIRDHDS), और IndiaAI, HealthAI के साथ मिलकर काम करेंगे।

IndiaAI के बारें में:

: यह एक व्यापक और समावेशी AI पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण हेतु भारत सरकार की केंद्रीय पहल है।
: यह डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अधीन कार्य करता है।
: इसका उद्देश्य- भारत को AI नवाचार और विकास में अग्रणी बनाना है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *