सन्दर्भ:
: हाल ही में, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने इंगोट और वेफर के लिए ALMM ढाँचा List-III पेश की है, जो 1 जून, 2028 से लागू होगी।
ALMM ढाँचा के बारें में:
- यह एक गुणवत्ता और विश्वसनीयता का ढांचा है, जो यह सुनिश्चित करता है कि देश के सौर प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल होने वाले सौर उपकरण घरेलू विनिर्माण मानकों को पूरा करते हों।
- इसे ‘मॉडल और निर्माताओं की अनुमोदित सूची’ (ALMM) आदेश, 2019 के तहत पेश किया गया था।
- नोडल मंत्रालय: नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE), भारत सरकार।
- ALMM ढांचे की विशेषताएं:
- स्तरीय संरचना (Tier Structure): ALMM में LIST-I शामिल होगी, जिसमें सौर PV मॉड्यूल्स के मॉडल और निर्माताओं का विवरण होगा; LIST-II में सौर PV सेल्स के मॉडल और निर्माताओं का विवरण होगा; और List-III में इंगॉट्स और वेफर्स शामिल होंगे।
- केवल वे मॉडल और निर्माता जो ALMM में शामिल हैं, वे ही सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के तहत सरकारी प्रोजेक्ट्स में, देश में स्थापित नेट-मीटरिंग प्रोजेक्ट्स में, और सरकार को बिजली बेचने के लिए स्थापित प्रोजेक्ट्स में उपयोग के लिए पात्र होंगे।
- ग्रैंडफादरिंग प्रावधान: जो प्रोजेक्ट्स पहले से ही प्रक्रिया में हैं (pipeline में हैं), या जिनके लिए कट-ऑफ तिथि (पहली सूची प्रकाशित होने के 7 दिन बाद) से पहले बोलियां जमा की जा चुकी हैं, उन्हें किसी भी तरह की बाधा से बचाने के लिए सुरक्षा प्रदान की गई है।
- घरेलू सामग्री की आवश्यकता (DCR): यह आदेश वर्तमान MNRE योजनाओं के तहत मौजूदा DCR प्रावधानों को और अधिक मजबूत करता है, न कि उन्हें कमजोर करता है।
