सन्दर्भ:
: लॉजिस्टिक परफॉर्मेंस इंडेक्स रिपोर्ट 2023 अर्थात (I-PI) Report- 2023 के अनुसार भारतीय समुद्री क्षेत्र ने दुनिया में सर्वश्रेष्ठ के साथ प्रतिस्पर्धा में लंबी छलांग लगाई है।
लॉजिस्टिक परफॉर्मेंस इंडेक्स रिपोर्ट 2023 के बारें में:
: भारत के तीन दिन के कंटेनर ड्वेल टाइम के मुकाबले यह संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में यह 4 दिन, संयुक्त राज्य अमेरिका में यह 7 दिन और जर्मनी में 10 दिन है।
: शिपिंग क्षेत्र में देश द्वारा किए गए सुधारों का ही परिणाम है कि अब भारतीय समुद्री बंदरगाहों पर बहुत कम ठहराव समय लग रहा है।
: इससे बंदरगाह उत्पादकता बढ़ रही है और डिजिटलीकरण के माध्यम से आपूर्ति श्रृंखला की में सुधार होता दिख रहा है।
: पीएम गति-शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत समन्वित योजना और कार्यान्वयन के माध्यम से भारत अंतर्राष्ट्रीय शिपमेंट श्रेणी में वैश्विक रैंकिंग में 22वें स्थान पर पहुंच गया है और देश के लॉजिस्टिक परफॉर्मेंस इंडेक्स स्कोर के अनुसार ओवरऑल 38वीं रैंक भारत को प्राप्त हुई है।
: भारतीय बंदरगाहों ने “टर्न अराउंड टाइम” में भी भारी सुधार दर्ज किया है।
: रिपोर्ट 2023 में प्रकाशित “टर्न अराउंड टाइम” पैरामीटर पर भारतीय बंदरगाहों की वैश्विक तुलना, भारतीय बंदरगाहों को “टर्न अराउंड टाइम” 0.9 दिनों के रूप में स्वीकार करती है जो यूएसए (1.5 दिन), ऑस्ट्रेलिया (1.7 दिन), बेल्जियम (1.3 दिन), कनाडा (2.0 दिन), जर्मनी (1.3 दिन), यूएई (1.1 दिन), सिंगापुर (1.0 दिन), रूसी संघ (1.8 दिन), मलेशिया (1.0 दिन), आयरलैंड (1.2 दिन), इंडोनेशिया (1.1 दिन), न्यूजीलैंड (1.1 दिन) और दक्षिण अफ्रीका (2.8 दिन) से बेहतर है।